Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

प्राधिकरण के ठेकेदार और सफाईकर्मी को पीटा

थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 45 में नोएडा प्राधिकरण के ठेकेदार और सफाईकर्मी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।
थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 45 में नोएडा प्राधिकरण के ठेकेदार और सफाईकर्मी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 45 में नोएडा प्राधिकरण के ठेकेदार और सफाईकर्मी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि उसे जाति सूचक गालियां भी दी गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक अनुज परिवार के साथ जेजे कालोनी सेक्टर 8 में रहता है। वह नोएडा प्राधिकरण में सफाईकर्मी है। अनुज बुधवार सुबह सेक्टर 45 के एसडीए 34 ब्लॉक सी में सफाई कर रहा था। इस दौरान उसने अवैध रूप से कूड़ा फेंकने को लेकर स्थानीय लोगों से बात की। इस पर गुस्साए लोगों ने उसे जाति सूचक गाली देते हुए पीटना शुरू कर दिया। इस बीच उनके ठेकेदार वासु त्यागी वहां पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *