Sunday, 1 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : ‘यूपी की जनता 2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेज देगी’, अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशानाLucknow : महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्मLucknow : योगी सरकार में बदली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की तस्वीर, बेटियों को मिल रहे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसरVaranasi : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद- मुख्यमंत्रीVaranasi : बुलेट ट्रेन से जुड़ेगी काशी नगरी, साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवVaranasi : पहले ‘आश्वासन पर आश्वासन’ मिलता था, अब ‘सौगात पर सौगात’ मिलती है- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिBulandshahar : बुलंदशहर में अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

नोएडा में चिल्ला एलिवेटेड रोड के लिए एजेंसी का चयन

चिल्ला एलिवेटेड रोड का काम जल्द ही शुरू होने की संभावना है। इसके लिए एक बार फिर कवायद शुरू हो गई है। इस परियोजना के लिए पांच एजेंसियों ने टेंडर डाले थे। जब वित्तीय बिड खोली गई तो एमजी कॉन्ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड ने सबसे कम बोली लगाई। इसलिए उसे निर्माण एजेंसी के रूप में चुना गया
नोएडा में चिल्ला एलिवेटेड रोड के लिए एजेंसी का चयन

अमर सैनी

नोएडा। चिल्ला एलिवेटेड रोड का काम जल्द ही शुरू होने की संभावना है। इसके लिए एक बार फिर कवायद शुरू हो गई है। इस परियोजना के लिए पांच एजेंसियों ने टेंडर डाले थे। जब वित्तीय बिड खोली गई तो एमजी कॉन्ट्रैक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड ने सबसे कम बोली लगाई। इसलिए उसे निर्माण एजेंसी के रूप में चुना गया। अब आगे की प्रक्रिया के अनुसार उक्त एजेंसी ड्राइंग तैयार कर आईआईटी को भेजेगी। आईआईटी की संस्तुति के बाद इसे सेतु निगम को भेजा जाएगा। इसके बाद सेतु निगम से हरी झंडी मिलने के बाद काम शुरू हो सकेगा। इस पूरी प्रक्रिया में तीन से चार महीने का समय लग सकता है।
परियोजना में मुख्य एलिवेटेड रोड में दो कैरिज होंगे। एक कैरिज 5198 मीटर लंबा और दूसरा 4273 मीटर लंबा होगा। इसकी शुरुआत दिल्ली के चिल्ला रेगुलेटर से होगी और शाहदरा ड्रेन के ऊपर बनाया जाएगा। करीब छह किलोमीटर लंबी सड़क का दूसरा हिस्सा महामाया फ्लाईओवर से थोड़ा पहले खत्म होगा। इसके तैयार होने पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली सड़क पर भी यातायात का दबाव कम हो जाएगा। इस संबंध में नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम विजय रावल का कहना है कि चिल्ला एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया है। एजेंसी के चयन के बाद अभी कुछ प्रक्रियाएं बाकी हैं। करीब तीन से चार महीने में काम शुरू हो जाएगा। यह काम 3.5 साल में पूरा होगा। लोग जाम में फंसे बिना चिल्ला रेगुलेटर से सीधे महामाया फ्लाईओवर और एक्सप्रेसवे पर पहुंच सकेंगे। इसका सीधा फायदा पूर्वी दिल्ली के साथ गाजियाबाद और नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच सफर करने वाले लोगों को मिलेगा। इससे नोएडा लिंक रोड और डीएनडी फ्लाईओवर पर वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

सेक्टर 15,16 और 18 से जुड़ेगा एलिवेटेड रोड
एलिवेटेड रोड से चढ़ने और उतरने के लिए पांच रैंप बनाए जाएंगे। ये रैंप सेक्टर-15, 16 और 18 को जोड़ेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, सेक्टर-15 से चढ़ने के लिए एलिवेटेड रोड पर एक रैंप बनाया जाएगा। सेक्टर-16 में उतरने के लिए दोनों तरफ एक-एक रैंप बनाया जाएगा। वहीं, सेक्टर-16 में चढ़ने के लिए एक रैंप बनाया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-18 में उतरने के लिए एक रैंप बनाया जाएगा। चढ़ने और उतरने वाले रैंप तीन लेन के होंगे। वहीं, इंटरमीडिएट रैंप दो लेन का होगा।

10लाख लोगों को मिलेगा लाभ

इसके निर्माण से अक्षरधाम, मयूर विहार से लेकर नोएडा, परी चौक, कालिंदी कुंज, सरिता विहार तक जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। शहर में यातायात व्यवस्था को बहाल करने में भी मदद मिलेगी। इसके निर्माण से रोजाना देश के विभिन्न हिस्सों में जाने वाले करीब दस लाख लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं, यहां से रोजाना नोएडा-दिल्ली आने-जाने वाले दो लाख लोगों को जाम से राहत मिलेगी।

चिल्ला एलिवेटेड रोड
– निर्माण लागत 787 करोड़ रुपये

– पहले 74 करोड़ रुपये खर्च

– अब तक 13 फीसदी काम हुआ

– 87 फीसदी काम अधूरा

– 3.5 साल में काम पूरा करने का प्रस्ताव

– 6 लेन एलिवेटेड रोड

– 5.96 किमी लंबी

– 10 लाख लोगों को होगा फायदा

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *