Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में दो फर्नीचर दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राखMathura : मथुरा के महोली हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारMathura : मथुरा में अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, निसंतान दंपतियों ने लगाई आधी रात को डुबकीHapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्रीGorakhpur : जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा

महिंद्रा पिकअप ने आई20 में मारी टक्कर, कई लोग घायल

रबूपुरा कस्बे के नजदीक रबूपुरा-भाईपुर मार्ग पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में महिंद्रा पिकअप ने एक आई20 कार को जोरदार टक्कर मार दी।
महिंद्रा पिकअप ने आई20 में मारी टक्कर, कई लोग घायल

अमर सैनी
नोएडा। रबूपुरा कस्बे के नजदीक रबूपुरा-भाईपुर मार्ग पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में महिंद्रा पिकअप ने एक आई20 कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आई20 कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। घायल व्यक्तियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हालांकि, अभी तक घायलों की संख्या और उनकी स्थिति के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा उस समय हुआ जब आई20 कार रबूपुरा से भाईपुर की ओर जा रही थी। अचानक पीछे से आ रही महिंद्रा पिकअप ने तेज गति से आई20 को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार सड़क ने नीचे उतर गई। हादसे के वक्त आई20 कार में कई लोग सवार थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि महिंद्रा पिकअप चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। पुलिस द्वारा बयान जारी होने के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *