भूखंड बेचने के नाम पर 50 लाख रुपये ठगे

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 57 में स्थित एक औद्योगिक भूखंड को बेचने के नाम पर एक व्यक्ति ने 50 लाख रुपये ठग लिया। न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में सेंट्रल दिल्ली के रंजीत नगर निवासी शंकर गोयल ने बताया कि ब्रोकर कमल बत्रा ने उनकी मुलाकात दरियागंज के पवन कुमार जैन से कराई। उन्हें बताया गया कि मैसर्स रोहित इलेक्ट्रानिक्स के नाम से नोएडा के सेक्टर-57 स्थित बी ब्लॉक में 800 स्क्वायर मीटर का व्यवसायिक भूखंड है। जिसके प्रोपराइटर पवन कुमार जैन हैं। वह इस भूखंड को बेचना चाहते हैं। शंकर को कारोबार के लिए भूखंड की आवश्यकता थी, ऐसे में उन्होंने इसका सौदा पवन से 11 करोड़ 15 लाख रुपये में कर लिया। 29 अगस्त 2023 को चेक के माध्यम से 50 लाख रुपये का भुगतान पवन कुमार जैन को कर दिया गया। यह रकम बतौर एडवांस दी गई थी। आरोप है कि 50 लाख रुपये लेने के बाद पवन कुमार जैन द्वारा बताया गया कि इस भूखंड के ऊपर बैंक ऑफ इंडिया का करीब 3 करोड़ रुपये का ऋण भी लिया गया है, लेकिन वह जल्द ही इसे चुका देंगे। शिकायतकर्ता ने आपत्ति की तो पवन की ओर से कहा गया कि वह एग्रीमेंट टू सेल करवा लेते हैं। जिसमें लोन का उल्लेख भी कर दिया जाएगा। विश्वास करके एग्रीमेंट टू सेल तैयार हुआ। 4 सितंबर 2023 को जब पवन से ओटीएस लेटर लेने के लिए बैंक ऑफ इंडिया चलने के लिए कहा गया तो पवन टालमटोल करने लगे। इसके कुछ दिन बाद भूखंड देने से इन्कार कर दिया। शिकायतकर्ता ने जब अपने 50 लाख रुपये वापस मांगे तो पवन ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पूर्व में स्थानीय थाने में की पर सुनवाई न होने पर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img