Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

बिजली-पानी दिलाने की मांग, बर्तन बजाकर किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की मेफेयर रेजीडेंसी सोसाइटी में शनिवार को बिजली और पानी की समस्या को लेकर निवासियों ने प्रदर्शन किया
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की मेफेयर रेजीडेंसी सोसाइटी में शनिवार को बिजली और पानी की समस्या को लेकर निवासियों ने प्रदर्शन किया

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की मेफेयर रेजीडेंसी सोसाइटी में शनिवार को बिजली और पानी की समस्या को लेकर निवासियों ने प्रदर्शन किया। निवासियों ने गेट पर एकत्र होकर धूप में थाली बजाकर प्रदर्शन किया। सुविधाओं की मांग को लेकर नारेबाजी की। आरोप है कि पिछले एक महीने से बिजली और पानी की समस्या चल रही है। लेकिन कोई समस्या का हल करने को तैयार नहीं है। बोरिंग में पानी का लेवल नीचे जा चुका है। लाइट के लिए लोड कम है।
सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि सोसाइटी परिसर में करीब 130 से अधिक परिवार रह रहे हैं। गर्मी के दिनों में पिछले एक महीने से बिजली पानी की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। आरोप है कि परिसर में रह रहे लोगों की क्षमता के अनुसार बिजली का लोड नहीं है। गर्मियों के सीजन में खपत अधिक है। लेकिन लोड कम है। ऐसे में बिजली की ट्रिपिंग रहती है। उन्होंने बताया कि इसी तरह पानी की सप्लाई बोरिंग के जरिए हो रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कनेक्शन न होने की दिक्कत अधिक है। पानी नीचे जाने के कारण सप्लाई पूरी तरह से नहीं हो रही है। पिछले दिनों देर रात जिलाधिकारी कार्यालय में जाकर निवासियों ने सुविधाओं की मांग को लेकर पत्र दिया। इसके बाद अगले दिन उपजिलाधिकारी दादरी ने निरीक्षण किया। इसके बाद अब फिर समस्या बन रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *