Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Train Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामदMedical Negligence: ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव में इंजेक्शन लगने के बाद महिला की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्तीInvestment Fraud: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महिला से 5.87 लाख रुपये की ठगीStolen Steel Theft: चोरी का सरिया गाजियाबाद के कबाड़ी को बेचते थे बदमाश, पूछताछ में 16 वारदातों का खुलासाHit and Run: ग्रेटर नोएडा में छह साल पुरानी सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज, बाइक सवार युवक की हुई थी मौतIllegal Weapon: ग्रेटर नोएडा के शारदा गोलचक्कर पर अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारPolice Encounter: नोएडा के सेक्टर-58 में दिल्ली के बदमाश का हाफ एनकाउंटर, चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

गाजियाबाद में रेप के बाद कराया धर्म परिवर्तन

शहर के थाना अंकुर विहार क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने युवक पर रेप करने का आरोप लगाया
शहर के थाना अंकुर विहार क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने युवक पर रेप करने का आरोप लगाया

अमर सैनी

गाजियाबाद। शहर के थाना अंकुर विहार क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने युवक पर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने पहले उसके साथ रेप किया। फिर जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवती ने बताया कि अमन ने पिछले दिनों उसके साथ रेप किया था। फिर आरोपी ने जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उसके साथ निकाह कर लिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर उसकी इज्जत रौंदता रहा। किसी तरह उसने हिम्मत कर पुलिस को कॉल कर आरोपी से बचाने की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमन को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, कुछ समय पहले युवती और युवक सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आए थे। शुरुआत में आरोपी ने युवती को अपना सही परिचय नहीं दिया था। इससे युवती उसके जाल में फंस गई। गौरतलब है कि गाजियाबाद में पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।
एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि गुरुवार को एक युवती ने अंकुर विहार थाने में मामले की शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने रेप सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *