Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Haryana Government: जब हर नागरिक कहेगा कि देश के लिए मेरा भी योगदान है, तब भारत की प्रगति को कोई नहीं रोक सकता : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीValmiki Jayanti: भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएं समाज को समानता, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीNew Delhi : ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन ट्राइडेंट में अंतरराष्ट्रीय नार्को-कार्टेल ध्वस्तMathura : शरद पूर्णिमा पर गोवर्धन में सजा छप्पन भोग का भव्य दरबार, दूधिया रोशनी में निखरी ठाकुर जी की श्वेत छविBulandshahar : बुलंदशहर से कांग्रेस का वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान शुरू, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांगHapur News : हापुड़ में पीईटी परीक्षा का आगाज, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजाHimachal Scouts Battalion: मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्र से की हिमाचल स्काउट्स की समर्पित बटालियन बनाने की मांगHimachal Tourism Investment: अगले पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी सुक्खू सरकार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आप उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल के लिए किया प्रचार, डा. चब्बेवाल को भारी वोटों से जिताने की अपील की

 

होशियारपुर/चंडीगढ़, 17 मई(कोमल रमोला )

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर से आम आदमी पार्टी(आप) के उम्मीदवार डॉ राजकुमार चब्बेवाल के लिए प्रचार किया। उन्होंने यहां आप उम्मीदवार के साथ एक बड़ा रोड शो किया लोगों से डॉ चब्बेवाल को जिताने की अपील की।

रोड शो के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि हमें तो अब प्रचार के लिए कुछ कहने की जरूरत ही नहीं पड़ती। लोग खुद ही हमारे काम गिनाने लगते हैं। लोगों के बीच हमारा जीरो बिजली बिल बोलता है। आम आदमी क्लीनिक बोलता है। नहरी पानी बोलता है। मान लोगों से अपील की कि इस बार हमें 13-0 से जीता दो, फिर मैं दोगुने हौसले के साथ पंजाब के विकास के लिए काम करूंगा।

उन्होंने कहा कि मैं आपकी मजबूरी को मर्जी में बदलना चाहता हूं। आज प्राइवेट स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाना और प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवाना आपकी मजबूरी है क्योंकि सरकारी स्कूलों और अस्पतालों पर अभी आपका भरोसा नहीं है। आने वाले दोनों में मैं सरकारी स्कूलों और अस्पतालों को इतना बेहतरीन बना दूंगा कि प्राइवेट स्कूल और अस्पताल चुनना आपकी मर्जी होगी, मजबूरी नहीं।

मान ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा बाबा साहब का संविधान और देश के लोकतंत्र खत्म करना चाहती है। उसे हराना बेहद जरूरी है। वहीं हमारी सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही है। हम गरीबों और दलितों के बच्चों के लिए अच्छा सरकारी स्कूल बना रहे हैं और उनके ईलाज के लिए सरकारी अस्पतालों को बेहतर कर रहे हैं।

गन्ना किसानों पर मान ने कहा कि होशियारपुर और आसपास के इलाकों में गन्ना की काफी खेती होती है। मैं गन्ना किसानों को भरोसा देता हूं कि आप चिंता न करें। जो भी प्राइवेट गन्ना मिल किसानों का बकाया पैसा नहीं दे रहे, उनसे आपका एक-एक रूपया जल्द दिलवाएंगे, मैं हमेशा ही किसानों का साथ खड़ा हूं। आज पंजाब में गन्ना का एमएसपी देश में सबसे ज्यादा है। मान ने कहा कि केंद्र ने 5500 करोड़ (आरडीएफ) रूरल डेवलपमेंट फंड को रोक रखा है परन्तु कोई बात नहीं, हम पंजाब को फिर से पैरों पर खड़ा करेंगे।

भगवंत मान ने कहा कि वह खुद कोई पैसा खाने नहीं आए हैं, परन्तु जिन लोगों ने पंजाब को लूटा है उनको मैं नहीं छोड़ूंगा, इन्होंने पंजाब का पैसा लूट कर पहाड़ों में बड़े-बड़े होटल बनाकर बैठे हैं, इनसे एक-एक पैसा का हिसाब लिया जाएगा।

वहीं हम पंजाब का पानी बचाने के लिए भी दिन रात काम कर रहे हैं। हमने पंजाब के 59 प्रतिशत खेतों में नहरी पानी पहुंचाया है। मार्च 2022 में जब मैं मुख्यमंत्री बना था तब सिर्फ 21 प्रतिशत खेतों में नहर का पानी पहुंच रहा था। अक्टूबर तक हम 70 प्रतिशत खेतों में नहरी पानी पहुंचा देंगे, जिसके बाद पंजाब में करीब 6 लाख ट्यूबवेल बेकार हो जाएंगे। फिर सरकार के करीब 5000 से 6000 करोड़ रुपए बचेंगे। उस पैसे से हम अपनी माताओं बहनों को 1000 रू हर महीना देंगे। हम अपनी सभी गारंटियों को पूरा करने का हिसाब लगाकर बैठे हैं।

मान सरकार ने आपके बिजली के बिल जीरो किए, आप विरोधियों के सीट जीरो कर दो – डॉ राजकुमार चब्बेवाल

लोगों को संबोधित करते हुए आप उम्मीदवार डॉ राजकुमार चब्बेवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जहां से भी गुजरते हैं वहां जीत का छाप छोड़ जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि मान सरकार ने आपके बिजली के बिल जीरो किए, आप विरोधियों के सीट जीरो कर दो।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *