Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Train Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामदMedical Negligence: ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव में इंजेक्शन लगने के बाद महिला की हालत बिगड़ी, आईसीयू में भर्तीInvestment Fraud: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महिला से 5.87 लाख रुपये की ठगीStolen Steel Theft: चोरी का सरिया गाजियाबाद के कबाड़ी को बेचते थे बदमाश, पूछताछ में 16 वारदातों का खुलासाHit and Run: ग्रेटर नोएडा में छह साल पुरानी सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज, बाइक सवार युवक की हुई थी मौतIllegal Weapon: ग्रेटर नोएडा के शारदा गोलचक्कर पर अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारPolice Encounter: नोएडा के सेक्टर-58 में दिल्ली के बदमाश का हाफ एनकाउंटर, चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

नोएडा में व्यापारियों की अच्छी पहल, आवारा पशुओं के लिए करेंगे पानी की व्यवस्था

मौसम विभाग द्वारा जारी हीटवेव अलर्ट जारी किया गया
मौसम विभाग द्वारा जारी हीटवेव अलर्ट जारी किया गया

अमर सैनी

नोएडा। मौसम विभाग द्वारा जारी हीटवेव अलर्ट जारी किया गया है। गौतमबुद्ध नगर के डीएम ने भी हीट वेव को देखते हुए गाइडलाइन जारी कर दी है। वहीं अब व्यापारी वर्ग भी सामने आया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा के अध्यक्ष नरेश कुच्छल का कहना है के मद्देनजर पशु-पक्षियों के प्रति भी मानवीय संवेदनाओं का ख्याल रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नोएडा जैसे शहर में हजारों पालतू जानवर सड़कों पर आवारा घूमते देखे जाते हैं। शहर में उनके लिए जगह-जगह पानी पीने के लिए हौज या अन्य साधन उपलब्ध नहीं है। वे प्यासे तड़पते देखे जाते हैं।
ऐसे में व्यापारियों, उद्यमियों एवं आम जागरूक नागरिकों से उन्होंने अपील की है कि वे आवारा पशुओं के आसपास स्थान पर पानी की व्यवस्था करें, ताकि पशु प्यासे होने पर अपनी प्यास बुझा सकें। उन्होंने अपील में पक्षियों के लिए भी घरों के बाहर साफ पानी के बर्तन भरकर टांगने या बड़ा बर्तन अथवा कोटना पानी भरकर रखने की बात अपील में कही है। साथ ही छत पर भी पानी की व्यवस्था करने, छायादार जगह बनाकर वहां पानी के बर्तन भर कर रखने के अतिरिक्त पक्षियों के लिए चना, चावल, ज्वार, गेंहूं आदि जो भी घर में उपलब्ध हो उस चारे की व्यवस्था छतों पर करने की अपील की है।

अपना भी रखेंगे विशेष ख्याल
उन्होंने कहा कि व्यापारी भी खुद का विशेष ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि गर्मी में हमेशा हल्के रंग के कपड़ों का उपयोग करें, हल्के रंग आंखों को ठंडक पहुंचाते हैं। इस मौसम में कॉटन, शिफॉन, जॉर्जेट, क्रेप जैसे पतले कपड़े पहनें। जितना तरल पदार्थ पी सकते हैं पिए लेकिन ये बर्फीला नहीं होना चाहिए। लू से बचने के लिए खरबूज, तरबूज, आम, खीरा, ककड़ी का सेवन जरूर करें। सबसे जरूरी बात एक दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं। गर्मी के मौसम में सामान्य वर्कआउट करना चाहिए। धूप में रहने के कारण अगर आपको थकान या चक्कर आ रहे हैं तुरंत पानी या नीबू पानी पीना चाहिए। गर्मी से बचने के लिए प्रकृति की ठंडक को महसूस कीजिए। पौधों को पानी पिलाएं, हरी घास पर नंगे पैर चलें, रंग-बिरंगे फूलों को निहारें, शुद्ध और खुली हवा में गहरी सांस लें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *