Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्रीGorakhpur : जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसाGorakhpur : किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पैकेज लाएंगे- सीएम योगीLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार देगी योगी सरकार, सभी मंडलों में लगेंगे दीपावली मेलेLucknow : पति को खोने के बाद मिला आर्थिक संबल, योगी सरकार में पेंशन से 42 लाख से अधिक महिलाओं को सहारा

नोएडा पुलिस आप विधायक को पकड़ने में नाकाम

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान और उसके बेटे अनस खान को नोएडा पुलिस पिछले करीब 10 दिन से खोज रही है
आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान और उसके बेटे अनस खान को नोएडा पुलिस पिछले करीब 10 दिन से खोज रही है

अमर सैनी

नोएडा। आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान और उसके बेटे अनस खान को नोएडा पुलिस पिछले करीब 10 दिन से खोज रही है। दावा है कि पुलिस की कई टीमें दोनों बाप-बेटे की तलाश में जुटी हैं। लेकिन अभी तक दोनों को पकड़ा नहीं जा सका। दावा किया गया है कि गुरुवार सुबह भी पुलिस की तीन टीमों ने दिल्ली में आप एमएलए और उसके बेटे की तलाश में अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी है। लेकिन कुछ हाथ नहीं लगने पर खाली हाथ लौट आई।

आप विधायक और उसके बेटे की गिरफ्तारी को लेकर नोएडा पुलिस पर लगातार दबाव बन रहा है। पुलिस के आला अधिकारी घटना की शुरूआत से अभी तक सिर्फ लगातार दबिश की बात कर रहे हैं। मीडिया के दबाव से बचने के लिए पुलिस टीम विधायक के घर पहुंचकर फोटो खींचकर उसे मीडिया ग्रुप में शेयर कर रही है। जिससे की मीडिया के दबाव हल्का किया जा सके। पुलिस के आला अधिकारी दावा करते हैं कि घटना के बाद से पुलिस की कई टीमें आप विधायक और उसके बेटे अनस की तलाश में जुटी हैं। दिल्ली में जहां से सूचना मिल रही है वहां दबिश दी जा रही है। आप विधायक की गिरफ्तारी को लेकर लगातार पुलिस पर दबाव बन रहा है। लेकिन पुलिस अभी तक आप विधायक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

पंजाब और हरियाणा में कर रहा चुनाव प्रचार
सूत्रों से पता चला है कि आप विधायक अमानतुल्ला खान अपनी पार्टी के लिए हरियाणा और पंजाब में चुनाव प्रचार कर रहे हैं । लेकिन अब वह प्रचार की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं कर रहे हैं। दरअसल, घटना के बाद ट्राइसिटी टूडे ने खबर लिखी थी कि आप विधायक सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। जिसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया हैंडल को खंगालना शुरू किया था। जिसके बाद से आप विधायक ने प्रचार की फोटो शेयर करना बंद कर दिया है।

यह है पूरा मामला
सेक्टर 95 पेट्रोल पंप पर मारपीट और धमकाने के मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान और उनके बेटे के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504, 506, 427 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले में अभी तक पुलिस आप विधायक के मैनेजर को ही गिरफ्तार कर पाई है। जबकि विधायक और उसका बेटा अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *