Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

हीट वेव को देखते स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी की शुरू

ओआरएस काउंटर तो बना लेकिन कहां यह नहीं पता
ओआरएस काउंटर तो बना लेकिन कहां यह नहीं पता

अमर सैनी

नोएडा। हीट वेव से निबटने के लिए स्वास्थ्य महकमा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 16 मई से हीट वेव शुरू होने की संभावना को देखते हुए जिला संयुक्त के अलावा सीएचसी स्तर पर भी बेड रिजर्व किए गए हैं। सरकारी अस्पतालों में कोल्ड रूम बनाए गए हैं। यहां लू की चपेट में आए मरीजाें को इलाज मिलेगा।

सीएमओ कार्यालय ने मंगलवार को हीट वेव से निबटने के लिए तैयारियों का जायजा लिया। प्रभारी अधिकारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि कोल्ड रूम में मरीजों के लिए बर्फ की सिकाई के अलावा शरीर का तापमान सामान्य करने के लिए व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए दवाएं और ओआरएस पाउडर का स्टॉक भी तैयार है। जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी पर भी मरीजों को इलाज मिल सकेगा। सभी अस्पतालों को निर्देश हैं कि हीट वेव का कोई भी केस आने पर तुरंत सीएमओ कार्यालय को सूचना भेजी जाए, जिससे मरीज को इलाज मिलना सुनिश्चित कराया जा सके। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने भी मंगलवार को मरीजों की संख्या और तैयारियों को लेकर जानकारी ली। मंगलवार तक कोई भी मरीज इलाज के लिए पूरे जिले में नहीं पहुंचा है।

ओआरएस काउंटर तो बना लेकिन कहां यह नहीं पता

जिला संयुक्त अस्पताल में इमरजेंसी में ओआरएस काउंटर बनाए जाने की जानकारी तो ओपीडी से लेकर पूरे परिसर में नोटिस चस्पा कर दे दी गई है। वहीं, जब सीएमओ कार्यालय की टीम तैयारियां देखने के लिए पहुंची तो इमरजेंसी में ओआरएस पाउडर नहीं मिला। वहीं, किसी भी स्टाफ ने नहीं बताया कि 24 घंटे चलने वाला काउंटर कहां है? ऐसे में यह तैयारियों पर भी सवाल खड़े करता है।

41 डिग्री पहुंच गया तापमान
राजस्थान की तरफ से शुष्क और गर्म हवाएं चलते ही मंगलवार को ही अधिकतम तापमान 41 डिग्री पर पहुंच गया। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि शुक्रवार तक यह 43 डिग्री के ऊपर पहुंच जाएगा। रात के समय भी न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री रहा। दिन के समय अभी तापमान लगातार बढ़ने का पूर्वानुमान मौसम विभाग का है। शुक्रवार को दिन के समय तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *