Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

रिटायर्ड आईएएस अमिताभ ठाकुर की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस, तीन गिरफ्तार

आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला करने और उनकी कार का शीशा तोड़ने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया
आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला करने और उनकी कार का शीशा तोड़ने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया

अमर सैनी

नोएडा। आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला करने और उनकी कार का शीशा तोड़ने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार और बाइक भी बरामद कर ली है। बताया जा रहा है कि पुलिस पहले इस मामले को हल्के में ले रही थी। जब आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और रिटायर्ड आईएएस अमिताभ ठाकुर ने घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की तो पुलिस हरकत में आई।
पुलिस को दी शिकायत में नोएडा एक्सटेंशन निवासी सुशील कुमार ने बताया था कि वह 2012 से सेक्टर-81 स्थित सैमसंग कंपनी में मैनेजर हैं। 13 मई 2024 को वह जा रहे थे। कार द्वारा कंपनी जा रहे थे। सेक्टर-79 की रेड लाइट होने के कारण रास्ते में खड़े थे। इसी दौरान दो युवक आये और क्रिकेट बैट से सुशील कुमार की कार का शीशा तोड़ने लगे। कुछ ही सेकेंड में दोनों ने कार का शीशा चकनाचूर कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की भी कोशिश की। पीड़ित किसी तरह कार से निकलकर भागे। सुशील कुमार ने बताया कि दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर 5 अप्रैल 2024 को उनकी कार पर भी हमला किया था। शिकायत पर थाना सेक्टर 113 पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पीड़ित का कहना है कि सुनपुरा गांव का कृष्ण कुमार भी उनकी कंपनी में काम करता है। वह पद पर कनिष्ठ है और वह उन्हें अपने प्रभाव में रखना चाहता है। इसमें रजत नाम का शख्स भी उसकी मदद करता है। आरोपी प्रभावहीन होने के कारण उनसे द्वेष रखते हैं। इसी बात को लेकर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया।

पुलिस का बयान
एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान सुनपुरा गांव के कृष्ण कुमार, प्रवेश कुमार और रजत प्रकाश सिंह के रूप में हुई है। आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष और अन्य लोगों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *