Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

मुरादनगर थाना क्षेत्र के बहादरपुर स्थित एक ईंट भट्टे पर एक रेप के आरोपी पकड़ने पहुंचे आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
मुरादनगर थाना क्षेत्र के बहादरपुर स्थित एक ईंट भट्टे पर एक रेप के आरोपी पकड़ने पहुंचे आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

अमर सैनी

गाजियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र के बहादरपुर स्थित एक ईंट भट्टे पर एक रेप के आरोपी पकड़ने पहुंचे आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसके बाद लोगों ने पुलिसकर्मियों को एक घंटे तक बंधक बनाए रखा। सूचना पर भारी पुलिस मौके पर पहुंचा तो पीड़ित पुलिसकर्मियों को मुक्त कराया। इस मामले में सब इंस्पेक्टर की तहरीर पर पांच नामजद सहित 40 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

थाना टीला मोड़ में जितेन्द्र नागर पर 376 ,506 व 120 बी के तहत रिपोर्ट दर्ज है। टीला मोड़ पुलिस को देर रात को आरोपी की लोकेशन मुरादनगर थानाक्षेत्र के गांव बहादरपुर स्थित एक ईट भट्टे पर मिल रही थी। लोकेशन के आधार पर थाने में तैनात दरोगा विजय कुमार अन्य पुलिसकर्मी सोनू बालियान, पुनीत ,योगेन्द्र खुशबू बालियान सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ ईट भट्टे पर पहुंच गए। पुलिस ने टीम ने दुष्कर्म के मुख्य आरोपी जितेन्द्र नागर उर्फ जब्बार को दबोच लिया। जैसे ही पुलिस उसे लेकर गाड़ी तक ले जा रही थी। इसी बीच जितेन्द्र नागर ने शोर मचा दिया। शोर सुन आसपास के लोग एकत्र हो गए और हंगामा करना शुरु कर दिया।

बदमाश कहकर मचाया था शोर

दुष्कर्म के मुख्य आरोपी जितेन्द्र नागर द्वारा बदमाश कहकर शोर मचा दिया। इसके बाद वहां पर काफी लोग एकत्र हो गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस की वर्दी देखकर भी लोग शांत हुए नहीं हुए और हंगामा करना शुरु कर दिया। लोगों ने पुलिस टीम को बंधक बना लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस को एक घंटे से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखा गया और अभद्रता व धक्का मुक्की की गई। घटना के बाद स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो उन्हें मुक्त कराया। इस बीच मुख्य आरोपी जितेन्द्र नागर पुलिस को चकमा देखकर फरार हो गया। एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया मामले में सब इंस्पेक्टर विजय कुमार की तहरीर पर मुरादनगर थाने में जितेन्द्र नागर उर्फ जब्बार ,हरीश नागर ,कुलदीप नागर ,अनुज नागर ,सत्ते नागर निवासी अज्ञात व 35 से 40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *