Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विकसित होगी फिनटेक सिटी

फिनटेक के अंतर्गत वह कंपनियां आती हैं, जो प्रौद्योगिकी, सॉफ्टवेयर और इंटरनेट के उपयोग के माध्यम से ग्राहकों को बैंकिंग और बीमा जैसी वित्तीय सेवाएं प्रदान करती हैं
फिनटेक के अंतर्गत वह कंपनियां आती हैं, जो प्रौद्योगिकी, सॉफ्टवेयर और इंटरनेट के उपयोग के माध्यम से ग्राहकों को बैंकिंग और बीमा जैसी वित्तीय सेवाएं प्रदान करती हैं

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास उत्तरभारत की पहली फिनटेक सिटी को विकसित करने का खाका तैयार हो गया है। एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी को देखते हुए फिनटेक सिटी को अब सेक्टर-13 की बजाय सेक्टर-11 में विकसित करने का प्लान तैयार किया गया है। परियोजना का तीन चरणों में कुल 800 एकड़ में विस्तारण किया जाएगा। प्रथम चरण में यह 250 एकड़ भूमि में विकसित होगी।

यमुना प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया फिनटेक सिटी को बसाने के लिए कुशमन एंड वेकफील्ड इंडिया कंपनी ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर प्राधिकरण को सौंप दी है। कंपनी ने परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए सिंगापुर, दुबई, हैदराबाद, चेन्नई व गुजरात में स्थित गिफ्ट सिटी का अध्ययन किया। फिनटेक सिटी आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बनेगी। बता दें कि पहले फिनटेक सिटी को सेक्टर-13 में विकसित करने की तैयारी थी, लेकिन एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी के चलते इसे सेक्टर-11 में बसाने पर सहमति बनी है। यहां से एयरपोर्ट की दूरी मात्र 8 किलोमीटर है। साथ ही एयरपोर्ट के लिए सीधी कनेक्टिविटी है। सेक्टर-28 मेडिकल डिवाइस पार्क, सेक्टर-29 में बन रहे डाटा सेंटर की भी सेक्टर-11 से सीधी कनेक्टिविटी है। प्रथम फेज 2027 तक पूरा किया जाएगा, द्वितीय फेज 2030 और तीसरा फेज-2034 तक पूरा किया जाएगा। फिनटेक सिटी में 51 प्रतिशत क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट, पार्क और सड़के होगी। जबकि 37 कामर्शियल प्लॉट होंगे। 123 प्लॉटों को बेचा खरीदा जा सकेगा। प्लॉटों का आंवटन स्कीम के तहत किया जाएगा।

71 प्रतिशत निवेशकों की सेक्टर-11 पसंदीदा जगह

अधिकारियों ने मुताबिक सेक्टर बदलने से पहले कंपनी ने सर्वे भी कराया था। जिसमें 71.1 प्रतिशत निवेशकों की पसंदीदा जगह सेक्टर-11 रही। अधिकारी ने बताया कि यहां पर इंटरनेशनल मॉनिटरिंग फंड, वर्ल्ड बैंक, स्टॉक एक्सचेंज जैसे बड़े संस्थानों को लाया जाएगा। इसके साथ ही यहां बड़े बैंकों के कॉरपोरेट ऑफिस भी खोले जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तरीय के आयोजन के लिए यहां ऑडिटोरियम और प्रदर्शनी हॉल आदि बनेंगे, चूंकि भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था हैं, इस लिहाज से भी फिनटेक सिटी काफी महत्वपूर्ण परियोजना है।

फिनटेक के अंतर्गत आने वाली कंपनियां

फिनटेक के अंतर्गत वह कंपनियां आती हैं, जो प्रौद्योगिकी, सॉफ्टवेयर और इंटरनेट के उपयोग के माध्यम से ग्राहकों को बैंकिंग और बीमा जैसी वित्तीय सेवाएं प्रदान करती हैं। इस फिनटेक सिटी में ऑनलाइन बैंकिंग, निवेश, रिसर्च, क्राउड फंडिंग, डिजिटल मनी, स्टॉक एक्सचेंज, बीमा कंपनियां, शॉपिंग सेंटर, ई-पेमेंट गेटवे प्लेटफॉर्म जैसी निजी व सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं को भूखंड आवंटित किए जाएंगे। यहां निवेश करने वाली कंपनियों को नई औद्योगिक नीति का लाभ मिलेगा।

अलग से नहीं लेना होगा लाइसेंस

फिनटेक सिटी में निवेश करने वाली कंपनी को अपने नए उत्पाद लांच करने के लिए अलग से लाइसेंस लेने की जरुरत नहीं होगी। निवेश करने वाली कंपनियों को एफडीआई (प्रत्यक्ष विदेशी निवेशी) और नई औद्योगिक प्रोत्साहन नीति के तहत लैंड सब्सिडी, टैक्स, कस्टम आदि में छूट प्रदान की जाएगी

कोट:

फिनटेक सिटी को विकसित करने के लिए खाका तैयार कर लिया गया है। अब इसे सेक्टर-13 की बजाय 11 में बसाया जाएगा। पूरा सेक्टर फिनटेक सिटी के लिए आरक्षित रहेगा। यह तीन चरणों में पूरी होगी।

– डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ, यमुना प्राधिकरण

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *