Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नोएडा एक्सप्रेसवे के किनारे बनेगा एनसीआर का पहला फूड जोन

अगर आप भी लजीज खाना खाने के शौकीन हो तो अच्छी खबर है। नोएडा में एनसीआर का पहला फूड जोन बनने जा रहा
अगर आप भी लजीज खाना खाने के शौकीन हो तो अच्छी खबर है। नोएडा में एनसीआर का पहला फूड जोन बनने जा रहा

अमर सैनी

नोएडा। अगर आप भी लजीज खाना खाने के शौकीन हो तो अच्छी खबर है। नोएडा में एनसीआर का पहला फूड जोन बनने जा रहा है। इसकी शुरुआत नोएडा अथॉरिटी ने की है। यहां पर सभी प्रकार के लजीज व्यंजन खाने को मिलेंगे। दो स्थानों पर स्ट्रीट फूड कियॉस्क बनाए जाएंगे। पहला सेक्टर-98 में स्काई मार्क मॉल के सामने और सेक्टर-37 में भी लगभग 16 कियॉस्क बनाए जाएंगे। इसका कॉन्सेप्ट अधिकारियों के समक्ष रखा गया है। कुछ संशोधनों के बाद इसे मंजूरी दी जाएगी।
नोएडा एक्सप्रेसवे के नजदीक सेक्टर-98 और सेक्टर-37 में लगभग 16 कियॉस्क बनाए जाएंगे। जिसे न्यू टाउन की तरह डिजाइन किया गया है। सेक्टर-98 में 300 मीटर लंबे स्पेस में करीब 20 कियॉस्क बनाए जाएंगे। ये कियॉस्क पूरी तरह से ग्लास और लकड़ी से बनाए जाएंगे और तीन तरफ से खुले होंगे। यहां ये कियॉस्क नोएडा की इंडस्ट्रियों को दर्शाएंगे। कार पार्किंग की सुविधा होगी, जिससे लोग आराम से बैठकर स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकेंगे। यह शहर में अलग तरह का पहला कॉन्सेप्ट होगा। खास बात यह है कि नोएडा एक्सप्रेसवे के बिल्कुल बराबर में फूड जोन स्थापित होगा। जो भी व्यक्ति नोएडा एक्सप्रेसवे के जरिए शहर में आएगा, वह इस फूड जोन में जाकर लजीज खाना खा सकता है। इसके लिए क्योस्क बनाए जाएंगे। इनके आवंटन की प्रक्रिया पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट से लोगों को रोजगार और प्राधिकरण को राजस्व प्राप्त होगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *