Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में हाईवे पर खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौतHapur News : सिम्भावली में कर्ज वसूली से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने एजेंटों पर लगाया प्रताड़ना का आरोपNew Delhi : SIR पर सियासी टकराव तेज, कांग्रेस की रैली के जवाब में भाजपा का देशव्यापी अभियानHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

प्राधिकरण सीईओ ने नोएडा के सफाई कार्यों का किया निरीक्षण

नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ डॉ.लोकेश एम. ने शहर में जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों का निरीक्षण किया
नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ डॉ.लोकेश एम. ने शहर में जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों का निरीक्षण किया

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ डॉ.लोकेश एम. ने शहर में जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीईओ अपने अमले के साथ उद्योग मार्ग, अट्टा, एमपी 1 रोड, सेक्टर-8, 11, 12, 22, 55, 56 और 62 आदि क्षेत्र पहुंचे। सीईओ ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सफाई कार्यों पर विशेष ध्यान दें जिससे शहरवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
सीईओ ने खोड़ा रोड पर एलआईसी बिल्डिंग के निकट ड्रेन चोक पाए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई। लोकेश एम. ने निर्देश दिए कि ड्रेन के ऊपर रखे गए कवर को हटाकर एक सप्ताह में पूरी ड्रेन की सफाई कराई जाए। शहर में सभी सफाई कर्मचारियों को ड्रेस और रिफ्लेक्टिव जैकेट पहनकर ही कार्य करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सेक्टर-8 पर दो सुलभ शौचालय बने हैं, जो बहुत जर्जर अवस्था में हैं। इस संबंध में महाप्रबंधक को निर्देशित किया गया कि इन दोनों शौचालयों के स्थान पर नए शौचालय बनवाए जाएं। सीईओ ने शहर में जगह-जगह पड़े बी-डी वेस्ट पर नाराजगी व्यक्त की गई। साथ ही शहर में जगह-जगह लटके इंटरनेट और बिजली के तारों को व्यवस्थित कराने के लिए भी निर्देश दिए गए। सड़कों के किनारे उग रही पार्थेनियम घास की सफाई प्राथमिकता पर कराने के लिए निर्देशित किया गया। एलिवेटेड रोड के नीचे सेक्टर-23 के बाहर सर्विस रोड पर पड़ी ढेरियों को हटवाने और सर्विस रोड की सफाई कराए जाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, सेक्टर-25ए स्थित रिक्त भूखंड पर सैकड़ों स्कूलों और अन्य कंपनियों की बसें खड़ी थीं, जो आसपास गंदगी भी फैला रही थीं। इस संदर्भ में नोएडा ट्रैफिक सेल को निर्देशित किया गया कि सभी स्कूलों को आज ही नोटिस जारी कर दिया जाए कि स्कूलों की बसें स्कूल कैम्पस में ही खड़ी हों और यह भी सुनिश्चित किया जाए कि इस स्थल पर कोई बस खड़ी न हो। साथ ही जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेक्टर-25ए स्थित पूरे ग्राउंड में पड़े कूड़े, पत्ते और पॉलिथीन आदि की सफाई और वर्क सर्किल द्वारा पूरे ग्राउंड की लेवलिंग और पूर्ण सफाई कराए जाने को सुनिश्चित किया जाए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *