Dehradun : चेन्नई में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म नीति की हुई सराहना

Dehradun : चेन्नई में मंगलवार को ‘इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव-साउथ’ में उत्तराखंड की फिल्म नीति और राज्य की खूबसूरत शूटिंग लोकेशंस को प्रस्तुत किया गया। कॉन्क्लेव में देश-विदेश के प्रमुख फिल्ममेकर्स, प्रोड्यूसर्स तथा फिल्म कमीशन के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में प्रसार भारती वेव्स ओटीटी, उत्तराखंड एफडीसी और महाराष्ट्र एफएससीडीसी सहित विभिन्न प्रदर्शकों ने प्रतिभाग किया। साथ ही ट्यूनीशिया, इटली, थाईलैंड, रोमानिया, हंगरी, सर्बिया और अजरबैजान सहित कई देशों के प्रतिनिधियों की भी भागीदारी रही। कॉन्क्लेव में उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद् के नोडल अधिकारी श्री के.एस. चौहान ने प्रतिभाग कर राज्य की फिल्म नीति और शूटिंग की संभावनाओं के संबंध में विचार साझा किए।

चौहान ने बताया कि उत्तराखण्ड में फिल्म शूटिंग को प्रोत्साहन देने के लिए फिल्म नीति लागू की गई है। फिल्म नीति के तहत फिल्म निर्माताओं को हर सम्भव सहायता प्रदान की जा रही है। उत्तराखंड में फिल्माई गई हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों को 3 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। वेब सीरीज और विदेशी फिल्मों को भी सब्सिडी के दायरे में शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में फिल्म शूटिंग की अनुमति अब ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराने के साथ सिंगल विंडो सिस्टम के तहत 7 दिनों के भीतर फिल्मांकन की अनुमति प्रदान की जा रही है। प्रदेश में शूटिंग शुल्क को माफ किया गया है। शूटिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था तथा जीएमवीएन और केएमवीएन गेस्ट हाउसों में विशेष छूट भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष 200 से अधिक फिल्म वेब सीरीज सीरियल की शूटिंग उत्तराखण्ड में हो रही है, जिससे स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है।

चौहान ने बताया कि उत्तराखंड अपनी अद्वितीय प्राकृतिक सुंदरता, विविध भौगोलिक परिस्थितियों, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं शांत वातावरण के कारण फिल्म निर्माण के लिए अत्यंत उपयुक्त राज्य है। राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बनाते हुए उत्तराखण्ड को एक सशक्त फिल्म शूटिंग हब के रूप में स्थापित करना है।

कॉन्क्लेव के दौरान उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद् के नोडल अधिकारी के.एस. चौहान द्वारा तमिल फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर्स एवं डायरेक्टर्स के साथ वन-टू-वन बैठकें आयोजित की गईं। इंडिया टॉकीज, स्टोन बीच स्टूडियो, गिरीश प्रधान, बीटीजीआई प्रोडक्शंस (यूएस), पारसा पिक्चर, लाइका प्रोडक्शंस, मसाला पिक्स और कवि क्रिएशन्स, ड्रीम वारियर पिक्चर सहित कई प्रोडक्शन हाउस ने उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग के प्रति रुचि दिखाई है।

चौहान ने बताया कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, विविध भौगोलिक परिस्थितियों और अनुकूल फिल्म नीति के दृष्टिगत इस आयोजन में सहभागिता से राज्य में फिल्म निर्माण के साथ-साथ फिल्म टूरिज्म को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img