Hapur News : हापुड़ में आरएसएस पदाधिकारी की मौत का मामला, हादसा या साजिश, पुलिस ने बताई असली वजह

Hapur News : हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में सोमवार देर रात हुई एक घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। घर के बाहर खड़े राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सपनावत खंड के सह संपर्क प्रमुख पचास वर्षीय सतीश कुमार की ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा रात करीब ग्यारह बजे हुआ जब मिट्टी से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली गांव से गुजर रही थी।

परिजनों ने इस घटना को सामान्य हादसा मानने से इनकार कर दिया है। मृतक के बेटे और बहन का कहना है कि गांव में रात के समय अवैध मिट्टी खनन के ट्रैक्टर लगातार तेज गति से दौड़ते हैं जिसका ग्रामीणों ने कई बार विरोध किया था। आरोप है कि इसी विरोध की रंजिश के चलते सतीश कुमार को जानबूझकर टक्कर मारी गई। परिजनों ने बताया कि टक्कर के बाद सतीश ट्रैक्टर के नीचे फंस गए थे इसके बावजूद चालक ने वाहन रोकने के बजाय रफ्तार और बढ़ा दी।

घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर ग्रामीणों ने ट्रैक्टर का पीछा करना शुरू कर दिया। खुद को घिरता देख चालक घबरा गया और ट्रैक्टर पर से नियंत्रण खो बैठा जिसके चलते ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस दौरान ट्रैक्टर चालक घुंघराला निवासी कलीम भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने सतीश कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल चालक को मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

इस मामले में पुलिस जांच में नया मोड़ सामने आया है। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने स्पष्ट किया कि प्रथम दृष्टया यह मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। मृतक और ट्रैक्टर चालक के बीच किसी पुरानी रंजिश का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। चालक अकुशल था जो खुद भी ट्रैक्टर के साथ पलटकर घायल हो गया। मिट्टी के परिवहन को लेकर जांच में सामने आया है कि कृषि कार्य के लिए एक खेत से दूसरे खेत में मिट्टी ले जाई जा रही थी। फिर भी खनन से जुड़े पहलू की जांच के लिए संबंधित विभाग को सूचना भेज दी गई है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर थाना हाफिजपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img