किसी ने बैसाखी तो किसी ने बेटे का हाथ पकड़कर दिया वोट

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा। पोलिंग बूथों पर अपने नेताजी को चुनने के लिए बुजुर्गों में गजब का उत्साह देखने को मिला। कोई बैसाखी के सहारे तो कोई बेटे का हाथ पकड़कर लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने पहुंचा। इस दौरान कई ऐसे बुजुर्ग मिले जो सीधे अस्पताल की इमरजेंसी से डॉक्टर को दिखाने के बाद पोलिंग बूथ पर आ गए। इनका कहना था लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व है। ऐसे में हम अपना वोट खराब नहीं कर सकते।

गढ़ी चौखड़ी में श्री कृष्ण इंटर कॉलेज में बने पोलिंग बूथ पर बेटे गोपाल के साथ वोट डालने आए 80 वर्षीय रामपत शर्मा चल तक नहीं पा रहे थे। बेटे के सहारे धीरे-धीरे पोलिंग बूथ पर पहुंचे। रामपत शर्मा ने बताया कि वोट डालकर मैंने अपनी जिम्मेदारी निभाई है और जीतने के बाद नेता को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। इसी बूथ पर अपने बेटे विक्रम सिंह के साथ वोट डालने आए 86 वर्षीय गिरधर सिंह इमरजेंसी में डॉक्टर को दिखाने के बाद सीधे पोलिंग बूथ पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनको खड़े होने पर चक्कर आ रहे हैं। इसलिए वोट डालने के बाद कुछ देर के लिए स्कूल परिसर में ही बैठ गए।

ममूरा में कंपोजिट स्कूल में बने बूथ में वोट डालने आई 79 वर्षीय दयावती जब खड़े-खड़े थक गईं तो दीवार के सहारे खड़ी हो गईं। उन्होंने बताया कि मैंने अपने वोट का महत्व समझा और आई। प्राइमरी स्कूल सलारपुर बूथ पर 77 वर्षीय सुरेंद्र शर्मा खुद से चल नहीं पा रहे थे, लेकिन उनके चेहरे पर वोट डालने का उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। बेटे के हाथ थामे हुए उन्होंने कहा, ऐसा कैसे हो सकता है कि लोकंतत्र के पर्व में मैं हिस्सेदारी न लूं। बहलोलपुर के बूथ में वोट डालने आई 78 वर्षीय ब्रह्मा देवी ने बताया कि मुझे पेंशन नहीं मिलती है। मैंने अपने प्रत्याशी को जीताने के लिए वोट दिया है, ताकि वह मेरी पेंशन शुरू करा सकें।

एंबुलेंस, व्हील चेयर से पहुंचे मतदाता, प्लास्टर चढ़ाए भी पहुंचे
बीते पांच महीने से बेड रेस्ट पर रहे विवेक अग्रवाल ने शुक्रवार को एंबुलेंस से सेक्टर-49 के बूथ पर पहुंचे और वोट डाला। उन्होंने कहा कि देश के विकास के नाम पर उन्होंने वोट दिया। हालांकि डॉक्टरों ने उनको घर से निकलने की छूट नहीं दी थी। बावजूद इसके वह वोट डालने पहुंचे। इसी तरह से सेक्टर-17 के असिसि कान्वेंट स्कूल के बूथ पर मुकुल वाजपेयी वोट डालने पहुंचे। उनका पैर टूटा हुआ था और वह प्लास्टर के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे। सेक्टर- 62 शताब्दी बिहार से नवादा के सामुदायिक केंद्र पर वोट डालने आईं शाइना व्हीलचेयर से पहुंची। इन्होंने बताया कि प्रत्याशी को जिताकर सरकार के गठन में अपना योगदान करना है।

Hot this week

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Topics

Lucknow : नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस...

Kanpur Murder Case: कार की छत पर युवक को लिटाकर डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा, पुरानी रंजिश में बर्बरता के बाद अस्पताल में तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगर कानपुर से मानवीय संवेदनाओं को तार-तार कर देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है। शहर के बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया को पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने पहल...

Allahabad High Court Gangrape Acquittal: फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी बरी, हाईकोर्ट ने दिया संदेह का लाभ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से जुड़े करीब 43 वर्ष पुराने सामूहिक दुष्कर्म और बलवे के एक मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तीनों जीवित आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति अब्...

Shiva Sharma Murder Case: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों को 24 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ला रही यूपी पुलिस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही मुख्य आरोपी मॉडल व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी सगी बहन रश्मि दुबे और उनके निजी ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ कानून का शिक...

Durga Visarjan Accident: पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बांध में डूबे 5 दोस्त, दो युवकों की दर्दनाक मौत और तीन को बचाया...

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से विजयदशमी पर्व के उल्लास के बीच एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक बांध में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने गए पांच गहरे दोस्त अचानक गहरे ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img