Tuesday, 3 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफलGonda : 2017 से पहले की सरकारें करती थीं वसूली, अब हो रहा विकास, लोग हैं भयमुक्त- कीर्तिवर्धन सिंहHapur News : गुलावठी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो चालक की जान गईDrug Bust Ghaziabad: ऑपरेशन प्रहार के तहत एक करोड़ की स्मैक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कथित महिला सरगना भी शामिलGreater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापसNew Noida Master Plan: 80 गांवों में जमीन की मैपिंग शुरू, 361 किसानों की सहमतिParthala Mobile Snatching: बाइक टैक्सी से जा रही महिला अधिवक्ता का मोबाइल छीना, जांच शुरूNoida Industrial Lease Dispute: लीज पर दी औद्योगिक संपत्ति को नुकसान और 91 लाख किराया बकाया होने का आरोप

भाजपा नेता ने महेश शर्मा के लिए मांगे वोट

दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने गौतमबुद्ध नगर की दादरी विधानसभा के तिलपता गांव में बीजेपी प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के समर्थन में वोट मांगे
दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने गौतमबुद्ध नगर की दादरी विधानसभा के तिलपता गांव में बीजेपी प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के समर्थन में वोट मांगे

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने गौतमबुद्ध नगर की दादरी विधानसभा के तिलपता गांव में बीजेपी प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के समर्थन में वोट मांगे। इस दौरान रमेश बिधूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आपके क्षेत्र में जो अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं, वह डॉ. महेश शर्मा की देन है और अगर आप भविष्य में भी ऐसे ही विकास कार्यों की उम्मीद करते हैं तो आपको डॉ. महेश शर्मा को धन्यवाद देना चाहिए।

सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि आज गौतमबुद्ध नगर का बुनियादी ढांचा वैश्विक स्तर का है, जिसमें मेट्रो रेल कनेक्टिविटी, हाईवे फ्लाईओवर, औद्योगिक क्षेत्र, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, बिजली और पानी की उपलब्धता शामिल है। जेवर एयरपोर्ट वही एयरपोर्ट है जिसे पिछली सरकारों ने कभी आगरा तो कभी सैफई ले जाने की कोशिश की थी। प्रधानमंत्री के प्रयासों और हवाई अड्डे के निर्माण की उनकी निगरानी के कारण आज यह हवाई अड्डा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास की एक नई परिभाषा लिखने जा रहा है। पिछले 10 वर्षों में गौतमबुद्ध नगर के विकास के लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं की एक लंबी सूची है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी, दादरी विधायक तेजपाल नागर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, एमएलसी नरेंद्र भाटी, पूर्व विधायक सतवीर नागर, वीरेंद्र डाढ़ा, सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी, रामदेव रावल, समरपाल सिंह चौहान, प्रधान वेदपाल, दादरी नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित . , जनार्दन. भाटी, अमरीश भाटी, सतपाल नागर, हातम प्रधान, पं. कर्मवीर आर्य, विजय गौतम, सुन्दर भाटी, रवीन्द्र भाटी, प्रवीण नागर, योगेन्द्र भाटी, राजेन्द्र भूड़ा, हरजीत सिंह, धर्मेन्द्र कोरी, अजय निगम, पंकज रावल आदि मौजूद रहे।

2047 में भारत बनेगा विकसित राष्ट्र
दादरी में कार्यक्रम के बाद डॉ. महेश शर्मा ने सिकंदराबाद में अपने समर्थकों के साथ रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास के रास्ते से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर को कई विकास योजनाएं दी हैं। दूसरे चरण के मतदान में अब कुछ ही दिन बचे हैं। उन्होंने नागरिकों से 26 अप्रैल को भारी संख्या में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर सतवीर गुर्जर, वीरेन्द्र डाढ़ा, रामदेव सिंह रावल, बिजेन्द्र भाटी, वेदपाल भाटी, श्रीचंद शर्मा, हरीश चंद भाटी, योगेन्द्र चौधरी, बलराज भाटी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *