Tuesday, 3 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : जेलों की सुरक्षा को मिलेगी इंसास की ताकत, योगी सरकार खरीदेगी 676 राइफलGonda : 2017 से पहले की सरकारें करती थीं वसूली, अब हो रहा विकास, लोग हैं भयमुक्त- कीर्तिवर्धन सिंहHapur News : गुलावठी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ऑटो चालक की जान गईDrug Bust Ghaziabad: ऑपरेशन प्रहार के तहत एक करोड़ की स्मैक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, कथित महिला सरगना भी शामिलGreater Noida PNB Protest: ऐच्छर पीएनबी शाखा के बाहर किसानों का प्रदर्शन, 16 खाताधारकों को रकम वापसNew Noida Master Plan: 80 गांवों में जमीन की मैपिंग शुरू, 361 किसानों की सहमतिParthala Mobile Snatching: बाइक टैक्सी से जा रही महिला अधिवक्ता का मोबाइल छीना, जांच शुरूNoida Industrial Lease Dispute: लीज पर दी औद्योगिक संपत्ति को नुकसान और 91 लाख किराया बकाया होने का आरोप

दूसरे चरण का थमा प्रचार, अंतिम दिन उम्मीदवारों ने जमकर किया प्रचार

लाखों मतदाता चुनेंगे सांसद
लाखों मतदाता चुनेंगे सांसद

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर सीट से 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी। लोकसभा चुनाव के लिए गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार बुधवार शाम प्रचार खत्म हो गया। अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी, एसपी और बीएसपी समेत अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों ने अंतिम दिन प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। शाम को प्रचार थमने के बाद उम्मीदवार मोबाइल फोन और सोशल मीडिया से जनता से संपर्क करना शुरू कर दिया है।

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के लिए 26 अप्रैल को मतदान होना है। यहां 27 लाख से ज्यादा मतदाता अपना उम्मीदवार चुनेंगे। गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट में पांच विधानसभा क्षेत्र हैं। जिसमें नोएडा, दादरी, जेवर, खुर्जा और सिकंदराबाद विधानसभा शामिल है। यहां से बीजेपी के डॉ. महेश शर्मा, समाजवादी पार्टी के डॉ. महेंद्र सिंह नागर, बीएसपी के राजेंद्र सिंह सोलंकी, राजीव मिश्रा (जय हिंद नेशनल पार्टी), नरेश नौटियाल (भारतीय राष्ट्रीय जनसत्ता), मनीष कुमार द्विवेदी (अखिल भारतीय परिवार पार्टी) ), रण सिंह डूडी (सुपर पावर इंडिया पार्टी), नर्वदेश्वर (सुभासवादी भारतीय समाजवादी पार्टी), किशोर सिंह (राष्ट्रीय पार्टी), भीम प्रकाश जिज्ञासु (वीरों के वीर भारतीय पार्टी) और कुमारी शालू (डेमोक्रेटिक जनशक्ति पार्टी)। इसके अलावा पराग कौशिक, महकार सिंह, मोहम्मद मुमताज आलम और शिवम आशुतोष निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।

लाखों मतदाता चुनेंगे सांसद
जिले की नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा सीटों पर 18 लाख 82 हजार 177 महिला, पुरुष और ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। जिसमें नोएडा के 61-437812 पुरुष, 345047 महिलाएं और 13 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। दादरी से 62-397652 पुरुष, 331757 महिलाएं और 72 ट्रांसजेंडर। 63-जेवर में 200082 पुरुष, 169725 महिला और 17 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदाताओं की संख्या को देखते हुए लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए जिले में कुल 1852 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से 61-नोएडा में 747 बूथ, 62-दादरी में 707 बूथ और 398 बूथ बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले में नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। इसके टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल करके मतदाता चुनाव संबंधी शिकायतें और सुझाव दर्ज करा सकते हैं या मतदाता सूची में अपना नाम और अपने बूथ नंबर की पुष्टि कर सकते हैं। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए यहां 10,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *