Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजनLucknow : 22 प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट की मुहर, शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज से लेकर रोबोटिक्स पार्क और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को मिली मंजूरीBhangel CHC Facilities: भंगेल सीएचसी में 75 लाइटें, 21 सीसीटीवी और पेयजल सुविधाएं बेहतरPNB Bank Fraud: ग्रेटर नोएडा की पीएनबी शाखा में 35 करोड़ की कथित अनियमितता का आरोपNoida Cyber Fraud: ऑनलाइन निवेश के नाम पर चार लोगों से करीब 93 लाख की ठगीNoida Suicide Case: मामूरा में युवती की मौत, शादी और रुपये के विवाद में युवक पर मुकदमाJewar Link Expressway: जेवर लिंक समेत चार एक्सप्रेसवे के लिए 17,542 करोड़ रुपये मंजूरRabupura Electric Shock: करंट से नौ वर्षीय बच्चे के झुलसने पर बिजली विभाग के कर्मियों के खिलाफ मुकदमा

Uttarakhand : लगातार बारिश और भूस्खलन से तीसरे दिन भी ठप रही केदारनाथ यात्रा, सावन में सूनी पड़ी बाबा की नगरी

Rudraprayag (Mayank Pandey) : राज्य में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और पहाड़ों के दरकने से ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम की यात्रा तीन दिन बीत जाने के बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग गौरीकुंड के पास और छोड़ी क्षेत्र में भारी भूस्खलन और बोल्डर गिरने से बंद पड़ा है। वहीं सोनप्रयाग-गौरीकुंड मोटर मार्ग पर मुंकटिया के पास लगातार पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर गिरने के कारण आवाजाही बाधित है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरीकुंड के निकट पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें पैदल मार्ग पर आ गई हैं, जिससे यात्रा पूरी तरह रोक दी गई है। गौरीकुंड में पहाड़ी से आया मलबा एक अस्थायी दुकान में भी घुस गया। हालांकि इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। छोड़ी क्षेत्र में भी लगातार पत्थर गिरने से मार्ग पर आवाजाही जोखिमपूर्ण बनी हुई है।

प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग और गौरीकुंड में ही रोक रखा है। पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। मार्ग सुरक्षित घोषित होने के बाद ही प्रशासन द्वारा यात्रा दोबारा शुरू किए जाने का निर्णय लिया जाएगा।

सावन माह में सामान्यतः श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहने वाली बाबा केदार की नगरी इन दिनों वीरान नजर आ रही है। लगातार बारिश और यात्रा स्थगित होने के कारण धाम में सन्नाटा पसरा हुआ है। मंदिर परिसर में केवल सीमित संख्या में पुजारी, तीर्थ पुरोहित और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ही मौजूद हैं।

बदरी-केदार मंदिर समिति के सदस्य विनीत पोस्ती ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वर्तमान मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए यात्रा पर निकलने से पहले प्रशासन द्वारा जारी मौसम और यात्रा संबंधी अपडेट अवश्य देखें। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु पूरी तरह सुरक्षित परिस्थितियां बनने के बाद ही केदारनाथ धाम की यात्रा करें।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, धैर्य बनाए रखें और प्रशासन तथा सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पूर्ण पालन करें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें