Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

समुद्री चुनौतियों से मिलकर निपटेंगे भारत-ओमान

-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाबला करने के लिए आईसीजी ने आरओपीसीजी संग साइन किया एमओयू
-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाबला करने के लिए आईसीजी ने आरओपीसीजी संग साइन किया एमओयू

नई दिल्ली, 23 अप्रैल (टॉप स्टोरी न्यूज़ नेटवर्क): भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) और रॉयल ओमान पुलिस तट रक्षक (आरओपीसीजी) के बीच 5वीं वार्षिक उच्च-स्तरीय बैठक मंगलवार को नई दिल्ली में हुई। इस दौरान समुद्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाबला करने और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई।

बैठक में भाग लेने के लिए रॉयल ओमान पुलिस कोस्ट गार्ड का एक प्रतिनिधिमंडल, सहायक अधिकारी कमांडिंग, कर्नल अब्दुल अजीज मोहम्मद अली अल जाबरी के नेतृत्व में सोमवार को नई दिल्ली पहुंचा। उच्च स्तरीय चर्चा का नेतृत्व आईसीजी के महानिदेशक राकेश पाल ने किया। दोनों पक्षों ने समुद्री चुनौतियों से निपटने में आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की, जिससे क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और सुरक्षा ढांचे को मजबूत किया जा सके।

इस दौरान आत्मनिर्भर भारत के तहत भारत की जहाज निर्माण क्षमताओं से परिचित कराने के लिए वीरवार 25 अप्रैल को नई दिल्ली में रॉयल ओमान पुलिस तटरक्षक प्रतिनिधिमंडल और सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर (एसआईडीएम) के प्रतिनिधियों के बीच एक बैठक की योजना भी बनाई गई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *