Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

राजनाथ सिंह बोले- राजनीति सरकार बनाने के लिए नहीं, देश बनाने के लिए होनी चाहिए

भारत वासियों के हाथों से बनते हैं मिसाइल
भारत वासियों के हाथों से बनते हैं मिसाइल

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। दादरी विधानसभा क्षेत्र के बिसाहड़ा में भाजपा प्रत्याशी डा. महेश शर्मा के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करने के लिए देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। मंच पर उपस्थित सभी वरिष्ठजनों ने राजनाथ सिंह को फूलों की माला पहनाकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

जनसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा कि एक समय में नोएडा उत्तर प्रदेश के नेताओं और अधिकारियों के लिए भ्रष्टाचार का एक बहुत बड़ा सेंटर था लेकिन आज पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में यह नोएडा भ्रष्टाचार का केंद्र नहीं बल्कि भारत का एक बिजनेस सेंटर बनकर खड़ा हो गया है। यहां जिस तरह से अपराधियों का खौफ था माफियाओं का राज था लेकिन यह सब बीते दिनों की बातें हो गई। आज केवल उत्तर प्रदेश में नहीं पूरे हिंदुस्तान में यदि कोई जगह पर्यटन और बेहतर कानून व्यवस्था के लिए जाना जाता है तो हमारा यह नोएडा जाना जाता है। अपने संबोधन में जेवर एयरपोर्ट को लेकर कहा कि मुझे याद है जब मैं उप्र का मुख्यमंत्री था तो जेवर एयरपोर्ट का प्रस्ताव लेकर मैं भारत सरकार के पास गया था, बीच में दूसरी सरकारें आती रही और उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया। लेकिन मैंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने संकल्प ले लिया कि जेवर में भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनाना है तो आज यह एयरपोर्ट लगभग बनकर तैयार है। रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश जिनकी गणना गरीब राज्यों में की जाती थी लेकिन आज सीना ठोककर आप कह सकते हैं कि डबल इंजन की सरकार के कारण करिश्मा हुआ है। आज उत्तर प्रदेश की गणना गरीब राज्यों में नहीं की जाती है, कुछ ही वर्षों में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आकार वन ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है, देश की अर्थव्यवस्था में पांचवां हिस्सा उत्तर प्रदेश का होगा।

भाजपा एकलौती पार्टी
उन्होंने कहा कि भाजपा इकलौती ऐसी पार्टी है कि जो कहती है वो करती है। वर्ष 1951 से हम कहते आ रहे हैं कि जिस दिन संसद के दोनों सदनों में हमें बहुमत मिल जाएगा हम धारा 370 को हटा देंगे। और आपने देखा कि बहुमत मिलते ही हमने धारा 370 हटा दिया। हम 1984 से कहते आ रहे हैं कि जिस दिन केंद्र में हमारी सरकार बन जाएगी अयोध्या की धरती पर भव्य राम मंदिर बनकर रहेगा। हम नारे लगाते थे ”राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे”। आज अयोध्या की धरती पर भव्य राम मंदिर बन गया और हमारे प्रधानमंत्री ने 22 जनवरी को देश के सभी संत महात्माओं की नेतृत्व में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर दी, जो कहा था करके दिखा दिया। अब भगवान राम अपनी कुटिया से निकलकर महल में पहुंच चुके हैं तो अब भारत में रामराज्य की स्थापना हो कर रहेगा। भाजपा जो कहती है वह करती है। उन्होंने कहा कि जनता की आंख में धूल झोंककर राजनीति मत करो, आंख में आंख डालकर राजनीति करो। जनता को धोखे में रखकर मैंने कभी राजनीति नहीं की है। आज से कुछ दिन पहले जब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत बोलता था तो कोई ध्यान से नहीं सुनता था लेकिन आज जब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया कान खोलकर सुनती है। आज भारत 11वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंच गया और 2027 तक हमारा भारत टाप 3 देशों में आकर खड़ा हो जाएगा।

भारत वासियों के हाथों से बनते हैं मिसाइल
रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा कि आज हम भारत वासियों के हाथों से मिसाइल बनाते हैं। जो पहले आयात करते थे, अब निर्यात करते हैं। अब भारत कमजोर देश नहीं बल्कि मजबूत देश बन गया है, कोई अगर भारत की तरफ आंख उठाए तो उसे मुंह तोड़ जवाब दे सकता है। संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि डा. महेश शर्मा अपने क्षेत्र के विकास के लिए मंत्रियों को बहुत परेशान करते हैं। यदि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है तो महेश शर्मा को एक बड़ी जीत दिलवाकर भारत की संसद में भेजना है और अगली बार स्वागत करवाने नहीं बल्कि आपका आभार व्यक्त करने आऊंगा।

सभी लोगों का मुझपर कर्ज
जनसभा में भाजपा प्रत्याशी डा. महेश शर्मा ने कहा कि आप सभी लोगों का मुझपर कर्ज है। मास्टर के बेटे को आपने यहां तक पहुंचाया, मोदी सरकार में चार-चार मंत्रालयों में काम करने का अवसर मिला। मैं आप सभी का कर्ज कभी नहीं चुका सकता हूं। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने थोड़ा बहुत कर्ज चुकाने का अवसर मुझे भी दिया है। 26 तारीख को आपके आशीर्वाद की अनुकंपा पर कह रहा हूं कि यदि आपने तीसरी बार मौका दिया तो पूरी ईमानदारी के साथ आपका कार्य और आपकी सेवा करूंगा। आपने जो पगड़ी दिया है उसपर कभी भी दाग नहीं लगने दूंगा।इस अवसर पर जिले के प्रभारी कुंवर बृजेश सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया, पूर्व एमएलसी संतोष शर्मा, एमएलसी नरेन्द्र भाटी, जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी, नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला अध्यक्ष बुलन्दशहर विकास चौहान, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष त्रिलोक त्यागी, जिला पंचायत अध्यक्ष गौतमबुद्धनगर अमित चौधरी, अभिषेक शर्मा, आशीष वत्स, मदन चौहान, मान सिंह चौहान, डा. वीएस चौहान, ठा. एनपी सिंह, नरेन्द्र प्रधान, मनोज सिसोदिया, विचित्र तोमर, राकेश राणा, सरोज मुंशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *