Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Samajwadi Party FIR: धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी पर दादरी में मुकदमा दर्जNoida High Rise Death: सूरजपुर की आर्च सोसाइटी में 12वीं मंजिल से गिरकर 12 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौतDankaur Assault Old Enmity: ऊंची दनकौर में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जAll India Gurjar Mahasabha Controversy: वीर गुर्जर महासभा ने दिल्ली सम्मेलन के आयोजकों को बताया भाजपा एजेंट, विरोध की दी चेतावनीNoida Metro Aqua Line Record: एक्वा लाइन में एक दिन में 1.05 लाख यात्रियों का नया रिकॉर्ड, एक नवंबर से घटेगा ट्रेनों का अंतरालGreater Noida Demolition Drive: पुराना हैबतपुर के डूब क्षेत्र में 40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर प्राधिकरण का चला बुल्डोजरGreater Noida Anti Pollution Drive: ग्रैप नियमों के तहत शहर 21 जोन में बंटा, 216 एंटी स्मॉग गन और 11 स्वीपिंग मशीनें तैनातNoida Development Review Meeting: सीडीओ भाल चंद्र त्रिपाठी ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में कम प्रगति वाले विभागों को दी सख्त चेतावनी

नोएडा में कंपनी मालिक दिखा रहा दबंगई, कमिश्नर का आदेश भी दरकिनार

एक जनरेटर कारोबारी ने कंपनी मालिक पर दबंगई का आरोप लगाया है।
एक जनरेटर कारोबारी ने कंपनी मालिक पर दबंगई का आरोप लगाया है।

अमर सैनी

नोएडा। एक जनरेटर कारोबारी ने कंपनी मालिक पर दबंगई का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि कंपनी मालिक ने जनरेटर किराये पर लेकर उस पर कब्जा कर लिया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत चौकी प्रभारी से लेकर पुलिस कमिश्नर तक से की है। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं इस संबंध में पुलिस का कहना है कि यह मामला अब कोर्ट में चल रहा है।
पीड़ित राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि वह ए 233 सेक्टर 67 में किराये पर जनरेटर देने का कार्य करते हैं। उन्होंने 2022 में कंपनी मालिक अभितोष चौहान की सी 224 सेक्टर 63 में कंपनी में जनरेटर लगाया था। उनका कहना है कि अभितोष ने कुछ माह तक किराये दिया। इसके बाद कभी तीन माह बाद तो कभी दो माह करके एक महीने का किराया देने लगा। अभितोष ने कहा कि वह धीरे-धीरे करके किराया देगा। इससे परेशान होकर उन्होंने फरवरी 2024 में जनरेटर वापस मांगा। लेकिन अभितोष ने जनरेटर वापस करने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने पहले चौकी प्रभारी से शिकायत की। फिर थाना प्रभारी से लेकर पुलिस कमिश्नर से भी शिकायत की, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित का कहना है कि पुलिस कमिश्नर के आदेश के बाद भी थाना सेक्टर 63 पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इस संबंध में सेक्टर 63 थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले में जनरेटर कारोबारी और कंपनी मालिक के बीच एग्रीमेंट हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच किराए को लेकर विवाद हो गया। जनरेटर कारोबारी की शिकायत पर कंपनी मालिक से बात की गई तो पता चला कि उसने कोर्ट में मुकदमा किया हुआ है। उन्होंने कारोबारी को इस पूरे मामले से अवगत करा दिया है। अब कोर्ट के जरिए ही कारोबारी की सुनवाई होगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *