Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Samajwadi Party FIR: धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी पर दादरी में मुकदमा दर्जNoida High Rise Death: सूरजपुर की आर्च सोसाइटी में 12वीं मंजिल से गिरकर 12 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौतDankaur Assault Old Enmity: ऊंची दनकौर में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जAll India Gurjar Mahasabha Controversy: वीर गुर्जर महासभा ने दिल्ली सम्मेलन के आयोजकों को बताया भाजपा एजेंट, विरोध की दी चेतावनीNoida Metro Aqua Line Record: एक्वा लाइन में एक दिन में 1.05 लाख यात्रियों का नया रिकॉर्ड, एक नवंबर से घटेगा ट्रेनों का अंतरालGreater Noida Demolition Drive: पुराना हैबतपुर के डूब क्षेत्र में 40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर प्राधिकरण का चला बुल्डोजरGreater Noida Anti Pollution Drive: ग्रैप नियमों के तहत शहर 21 जोन में बंटा, 216 एंटी स्मॉग गन और 11 स्वीपिंग मशीनें तैनातNoida Development Review Meeting: सीडीओ भाल चंद्र त्रिपाठी ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में कम प्रगति वाले विभागों को दी सख्त चेतावनी

तमंचा बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश

फतेहगढ़ और शाहजहांपुर करते थे सप्लाई
फतेहगढ़ और शाहजहांपुर करते थे सप्लाई

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर ईकोटेक-1 पुलिस और स्वाट टीम ने अवैध तमंचा बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। टेकजोन-1 स्थित बंद कंपनी में यह फैक्टरी चल रही थी। पुलिस ने फैक्टरी से 24 तमंचे और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों के तार पंखिया गिरोह से जुड़े हैं।
ग्रेटर नोएडा एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम को सूचना मिली कि पंखिया गिरोह के कुछ सदस्य इलाके में सक्रिय हैं और अवैध तमंचा बनाने की फैक्टरी चला रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने टेकजोन-1 स्थित बंद कंपनी में छापेमारी की। इस दौरान बिल्डिंग के बेसमेंट में अवैध तमंचा बनाने की फैक्टरी चलती मिली। पुलिस ने मौके से दो लोगों को दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम जुबेर और मसील निवासी नई आबादी दादरी बताया। मसील फिलहाल सेक्टर-122 जनता फ्लैट में रहता था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 24 बने हुए तमंचे, दो प्लास्टिक के थैले, एक वेल्डिंग मशीन, तमंचा बनाने के उपकरण आदि सामान बरामद किया।

फतेहगढ़ और शाहजहांपुर करते थे सप्लाई

पुलिस पूछताछ में दोनों बदमाशों ने बताया कि वह लोग फतेहगढ़ और शाहजहांपुर में सक्रिय पंखिया गिरोह से जुड़े हैं। वह गिरोह को आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए हथियार सप्लाई करते हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी जुबेर पर 11 मुकदमे दर्ज हैं। बीते दिनों चेकिंग के दौरान सेक्टर बीटा-2 पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो वह अपना ऑटो छोड़कर भाग गए और काफी दिनों तक इलाके में छिपे रहे थे।

गिरोह के सदस्य डकैती भी डाल चुके

सेक्टर ईकोटेक-1 कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि दो साल पहले सेक्टर बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में पंखिया गैंग ने मर्चेंट नेवी के चीफ इंजीनियर के घर में डकैती डाली थी। पुलिस ने गैंग के बदमाशों को गिरफ्तार का घटना का खुलासा किया था। इस दौरान जेल में बंद पंखिया गैंग के बदमाशों से दादरी के रहने वाले जुबेर की जेल में मुलाकात हुई थी। जेल में मुलाकात के दौरान अवैध हथियार सप्लाई के लिए बातचीत हुई थी।

बंद कंपनी के बेसमेंट को बनाया ठिकाना

पुलिस ने बताया कि फैक्टरी का संचालन बंद पड़ी पांच मंजिला कंपनी के बेसमेंट में किया जा रहा था। यह कंपनी नोटबंदी के दौरान से बंद है। इसके चलते आरोपियों ने रेकी कर कंपनी को अपना ठिकाना बनाया। इसके बेसमेंट में अवैध हथियार बनाने का काम शुरू किया। बताया जा रहा है कि आरोपी यहां पिछले चार-पांच महीने से यह काम कर रहे थे। पुलिस आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *