Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नोएडा के जीआईपी मॉल में युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण नहीं हुआ साफ

नोएडा के जीआईपी मॉल में रविवार को स्लाइडिंग के बाद दिल्ली के धनंजय माहेश्वरी की मौत हो गई थी
नोएडा के जीआईपी मॉल में रविवार को स्लाइडिंग के बाद दिल्ली के धनंजय माहेश्वरी की मौत हो गई थी

अमर सैनी

नोएडा: नोएडा के जीआईपी मॉल में रविवार को स्लाइडिंग के बाद दिल्ली के धनंजय माहेश्वरी की मौत हो गई थी। सोमवार युवक की मौत पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें
मौत का सही कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौत का पता लगाने के लिए बिसरा प्रिजर्व किया है। वहीं दूसरी तरफ मृतक धनंजय के पिता संजय माहेश्वरी ने वाटर पार्क प्रबंधन के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पिता ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। थाना सेक्टर 39 पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू करदी है।

पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय धनंजय महेश्वरी दिल्ली के आदर्श नगर शिवाजी रोड एक्सटेंशन में परिवार के साथ रहता था। वह पेशे से केबल कारोबारी था। रविवार को धनंजय अपने चार दोस्तों के साथ नोएडा के सेक्टर-38ए जीआईपी मॉल में स्थित वाटर पार्क में एंटरटेनमेंट करने पहुंचा था। इस दौरान धनंजय के चार दोस्त सीधे स्लाइडिंग करने के लिए पहुंचे और एक-एक कर चारों दोस्तों ने स्लाइडिंग की। इस बीच धनंजय भी स्लाइडिंग करके जैसे ही नीचे आया अचानक उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। कुछ देर बैठकर उसने आराम भी किया। इस बीच जीआईपी मॉल प्रबंधन ने कैलाश अस्पताल को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस के जरिए युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को मृतक धनंजय की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में भी मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। जिसके बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन भी हैरान हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिससे धनंजय की मौत हो गई। वहीं धनंजय के दोस्त भी गम में डूबे हुए हैं। दोस्तों का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि धनंजय की इस तरह मौत हो जाएगी।

पैर और कमर पर मिले चोट के निशान
परिजनों का कहना है कि सूचना मिलने पर वह सीधे अस्पताल पहुंचे थे। वहां उन्हें धनंजय के पैर और कमर पर चोट के निशान मिले थे। परिजनों का कहना है कि धनंजय की स्वाभाविक मौत नहीं हुई है। उसके साथ कुछ न कुछ गलत जरूर हुआ है। परिजनों की वाटर पार्क प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

घर का इकलौता चिराग बुझा
धनंजय की बहन ने बताया कि धनंजय उसका इकलौता भाई था। उसकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है। धनंजय की मौत से सबका रो-रोकर बुरा हाल है। अब वह रक्षा बंधन पर किसे राखी बांधेगी। उन्होंने बताया कि धनंजय की मौत वाटर पार्क प्रबंधन की लापरवाही से हुई है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, जिससे की आगे से किसे के साथ ऐसा न हो।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *