Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

पुलिस ने चेकिंग में पकड़े 3.8 लाख रुपए

कैश के बारे में नहीं दे सके जानकारी
कैश के बारे में नहीं दे सके जानकारी

अमर सैनी

नोएडा। लोकसभा चुनावों को लेकर पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुध नगर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी सघन चेकिंग अभियान के चलते सेंट्रल नोएडा की बादलपुर थाना पुलिस ने एक गाड़ी से 3.80 लाख रुपए बरामद किए। गाड़ी मालिक के द्वारा संतुष्ट जवाब न देने पर इसकी जानकारी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दी गई है।
लोकसभा चुनावों को लेकर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। इस दौरान बॉर्डर पर भी पुलिस के द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। शुक्रवार रात्रि को बादलपुर थाना पुलिस और एफएसटी टीम के द्वारा धूम मानिकपुर फ्लाईओवर के नीचे चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस और टीम के द्वारा एक गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका गया। चेकिंग करते हुए जब उसमें गाड़ी की डिग्गी को चेक किया गया तो 3 लाख 80 हजार रुपए रखे हुए थे। इस बारे में चालक से जानकारी जुटाई गई तो वह कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद निर्वाचन विभाग के अधिकारियों और आयकर विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई।

कैश के बारे में नहीं दे सके जानकारी
कैश लेकर जा रहे युवक की पहचान बिलाल के रूप में हुई है जो कि मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना का रहने वाला है। पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई कि एफएसटी टीम और बादलपुर पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक गाड़ी से कैश बरामद हुआ है। कैश के बारे में युवक सही जवाब नहीं दे पाया इसलिए आयकर विभाग को जानकारी दे दी गई है और वह इस मामले में कार्रवाई कर रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *