Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर व्यक्ति हुई दर्दनाक मौत

-सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
-सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

अमर सैनी

दनकौर रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर शनिवार को एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचीं जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त की जा रही है।

जीआरपी भी पुलिस ने बताया कि शनिवार की सुबह एक व्यक्ति ट्रैक पार कर ग्रेटर नोएडा की तरफ जा रहा था। अचानक दिल्ली की तरफ से आ रही एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जिसकी उम्र करीब 35 वर्ष की है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि मृतक का शव काफी बुरी स्थिति में मिला है। पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से पहचान की कोई चीज भी नहीं मिली है। जिसके चलते उसकी पहचान करने में काफी पुलिस को परेशानी हो रही है। पुलिस ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से भी मृतक के फोटो डालकर उसकी पहचान की अपील की है। वहीं स्थानीय लोगों को कहना है कि रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर फुट ओवर ब्रिज बना हुआ है। जिसका लोग जल्दबाजी में प्रयोग नहीं करते हैं। जिसके कारण ही प्रत्येक महीने कई लोगों की इसी तरह रेलवे ट्रैक करते वक्त मौत हो जाती है। वहीं, जीआरपी पुलिस का कहना है कि लोगों को जागरूक किया जाता है। उसके बावजूद भी फुट ओवर ब्रिज का प्रयोग नहीं करते हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *