Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : दिल्ली में 14वें जेम्स अवार्ड और महाराज अजमीढ़ जयंती का भव्य आयोजनLucknow : टीजीटी के 17,735 पदों में आरक्षण को लेकर निराधार दुष्प्रचार- चयन आयोगHapur News : हापुड़ में हाईवे पर खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौतHapur News : सिम्भावली में कर्ज वसूली से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने एजेंटों पर लगाया प्रताड़ना का आरोपNew Delhi : SIR पर सियासी टकराव तेज, कांग्रेस की रैली के जवाब में भाजपा का देशव्यापी अभियानHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्री

कंपनी से उड़ा दिए 66.10 लाख रुपये

थाना फेज-2 क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है
थाना फेज-2 क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है

अमर सैनी

नोएडा। थाना फेज-2 क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पत्नी के लिए अपनी ही कंपनी में फर्जीवाड़ा कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने कंपनी के खाते से करीबन 66.10 लाख रुपये अपनी पत्नी के खाते में डालवा दिए। कंपनी की तरफ से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। जिसकी जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक मुरादाबाद निवासी पुनीत ओबेरॉय ने बताया कि वह मैसर्स सैनिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड में मैनेजर हैं। 31 मार्च 2024 को कंपनी के कार्यकारी प्रबंधक आशुतोष सिंह और लेखा बाबू कुशाग्र गुप्ता ने जायजा किया था। इस दौरान पता चला कि कंपनी के लेखा प्रबंधक अरुण कुमार यादव ने ने 66.10 लाख रुपये का गलत इस्तेमाल किया है। उसने धोखाधड़ी करते हुए कंपनी का पैसा अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर करा दिया।।जांच में यह भी पता चला है कि उसने अपने निजी फायदे के लिए हेराफेरी की है। उसका राज सामने नहीं आए। इसके लिए उसने कंपनी की फाइल में फर्जी दस्तावेज भी जमा करा दिए। फिलहाल मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *