Saturday, 31 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास, हापुड़ कोर्ट ने सुनाया फैसलाHapur News : हापुड़ के पूठ गांव में मेड़ जोतने को लेकर हंगामा, ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश करने वाला गिरफ्तारLucknow : योगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सव, किसानों-व्यापारियों का होगा सम्मानLucknow : टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएंHaryana Sports Awards:  पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्थाLucknow : बारिश से प्रभावित लोगों की मदद कर दिलाएं राहत- मुख्यमंत्री

हिमाचल के खिलाड़ियों ने कुश्ती नेशनल सब जूनियर चैम्पियनशिप में जीते 2 मेडल: अनुराग ठाकुर

खेल महाकुंभ एथलीट ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट प्रोग्राम को मिल रहे सुखद परिणाम: अनुराग ठाकुर
खेल महाकुंभ एथलीट ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट प्रोग्राम को मिल रहे सुखद परिणाम: अनुराग ठाकुर

31 मार्च 2024, नई दिल्ली:

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज जानकारी देते हुए बताया कि उनके हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में खेल महाकुंभ की सफलता को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्होंने जो खेल महाकुंभ एथलीट ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट प्रोग्राम चालू किया था उसके बेहद सुखद परिणाम सामने आने लगे हैं। नोएडा में आयोजित नेशनल सब जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाड़ियों द्वारा 2 पदक जीतने पर श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पूरे दल को बधाई दी व हिमाचल के कुश्ती के 16 खिलाड़ियों का अपने दिल्ली स्थित आवास पर अभिनंदन किया।

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ हिमाचल प्रदेश देवभूमि, वीरभूमि के साथ साथ खेल भूमि भी बने इसके लिए मैं सदा प्रयासरत रहा हूँ। खेल महाकुंभ इस दिशा में एक प्रयास था जिसने हिमाचल में खेलों के क्षेत्र जे एक क्रांति ला दी है। खेल महाकुंभ की अपार सफलता को देखते हुए मैंने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए खेल महाकुंभ एथलीट ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट प्रोग्राम की शुरुआत की। इस प्रोग्राम के अन्तर्गत बिलासपुर में कबड्डी के 14 और कुश्ती के 31 खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय ट्रेनिंग, बोर्डिंग, न्यूट्रीशियन, स्पोर्ट्स एक्युपमेंट व अन्य सभी आवश्यक सुविधाएँ निशुक्ल उपलब्ध कराई जा रही हैं। आपको यह बताते हुए हर्ष का अनुभव हो रहा है कि इस प्रोग्राम के सुखद परिणाम देखने को मिली रहे हैं ।”

आगे बोलते हुए श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा” नोएडा में आयोजित कुश्ती की सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में हिमाचल की ओर से खेलने गये 16 खिलाड़ी इसी खेल महाकुंभ एथलीट ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट प्रोग्राम से चुने गये। बिलासपुर स्थित ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग 31 में से 16 एथलीट नोएडा में होने वाले नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए थे। नोएडा में कुश्ती की नेशनल सब जूनियर चैंपियनशिप में दो एथलीटों ने मेडल जीतकर हिमाचल प्रदेश को गौरवान्वित किया है। वंश ठाकुर और ऋषिका ने अंदर 15 नेशनल रैसलिंग चैंपियनशिप में क्रमशः सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। यह जीत पूरे हिमाचल के लिए गर्व का विषय है और इसके लिए मैंने टीम के सभी खिलाड़ियों का अपने दिल्ली स्थित आवास पर अभिनंदन किया व उन्हें इस जीत की बधाई देने के साथ साथ इस कार्यक्रम के बारे में उनका फ़ीडबैक लिया। खिलाड़ियों से यह सुनना सुखद रहा कि खेल महाकुंभ एथलीट ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट प्रोग्राम से उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों को समझने में बेहद मदद मिली है जिससे उनका खेल निखरा है।”

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि वे अपने क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों में आगे बढ़ाने हेतु प्रतिबद्ध हैं। खेल महाकुंभ एथलीट ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट प्रोग्राम के माध्यम से ग्रामीण खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा जिसके पहले चरण में कबड्डी और कुश्ती को चुना गया है। इसी कार्यक्रम की बदौलत कुश्ती में एक बिटिया का चयन भारत के राष्ट्रीय टीम में हुआ है। श्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि इसी के मद्देनजर उन्होंने 2018 में खेल महाकुंभ की शुरुआत की थी जिसका अभी तीसरा संस्करण शुरू होने वाला है। खेल महाकुंभ के पहले 2 चरणों की भारी सफलता को देखते हुए हमने इस ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत की थी ताकि हमारे युवा खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय ट्रेनिंग मिल सके।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *