Monday, 2 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में दो फर्नीचर दुकानों में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राखMathura : मथुरा के महोली हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तारMathura : मथुरा में अहोई अष्टमी पर राधाकुंड में उमड़ा आस्था का सैलाब, निसंतान दंपतियों ने लगाई आधी रात को डुबकीHapur News : हापुड़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक लाख के अवैध पटाखे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारHapur News : हापुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का मेगा शिविर, 893 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभBulandshahr : वोट बचाओ देश बचाओ महारैली के लिए बुलंदशहर से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवानाLucknow : 2017 से पहले तुष्टीकरण का तेजाबी दंश सहने को विवश थी अयोध्या- मुख्यमंत्रीGorakhpur : जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसा

30 की बजाय 1 अप्रैल को नोएडा आएंगे सीएम

लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों से भाजपा के नोएडा सीट से प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के लिए वोट मांगने के लिए सीएम योगी 1 अप्रैल को नोएडा आएंगे
लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों से भाजपा के नोएडा सीट से प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के लिए वोट मांगने के लिए सीएम योगी 1 अप्रैल को नोएडा आएंगे

अमर सैनी

नोएडा। लोकसभा क्षेत्र के नागरिकों से भाजपा के नोएडा सीट से प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा के लिए वोट मांगने के लिए सीएम योगी 1 अप्रैल को नोएडा आएंगे। इससे पहले योगी का नोएडा की जनता से वोट मांगने का कार्यक्रम 30 मार्च को था। इस कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता कर्मवीर आर्या ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 मार्च को ग्रेटर नोएडा में आने वाले थे। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 मार्च की बजाय 1 अप्रैल को आएंगे।

कार्यक्रम में बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 31 मार्च को मेरठ में होने वाली जनसभा के कारण किया गया है। आर्या ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के जीएल बजाज कॉलेज में सीएम योगी भारतीय जनता पार्टी के प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में समाज के हर वर्ग, शिक्षक, वकील, डॉक्टर, इंजीनियर तथा पत्रकार भाग लेंगे। इस प्रबुद्ध सम्मेलन में सीएम योगी भाजपा की नीतियों के बारे में बताएंगे और बातचीत करेंगे। सीएम योगी के इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के नेता सक्रिय हो गए हैं। बताया जा रहा है कि प्रबुद्ध सम्मेलन में ग्रेटर नोएडा के साथ ही साथ पूरे गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों को बुलाया गया है। बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लेंगे। भारतीय जनता पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की केवल तारीख बदली गई है। बाकी कार्यक्रम वहीं रहेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *