Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

कार से कुचलकर बाइक सवार मासूम बच्चे की मौत

सेक्टर-62 स्थित इंडस वैली चौराहे के पास तेज रफ्तार कार के चालक ने सामने जा रही बाइक में टक्कर मारकर सात वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों को घायल कर दिया
सेक्टर-62 स्थित इंडस वैली चौराहे के पास तेज रफ्तार कार के चालक ने सामने जा रही बाइक में टक्कर मारकर सात वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों को घायल कर दिया

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-62 स्थित इंडस वैली चौराहे के पास तेज रफ्तार कार के चालक ने सामने जा रही बाइक में टक्कर मारकर सात वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। अन्य दो घायलों का उपचार चल रहा है।
सेक्टर-58 थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार को सात वर्षीय वंश अपने मामा सनी और एक अन्य के साथ छिजारसी से कहीं जा रहा था। बाइक सनी चला रहे थे। सनी जब इंडस वैली चौराहे के पास पहुंचे तभी कार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सात वर्षीय वंश समेत तीनों बाइक सवार दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी इस दौरान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल के पास से गुजर रहे लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। अस्पताल में वंश की मौत हो गई और उसके मामा और अन्य की हालत गंभीर है। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

राहगीरों का कहना है कि कार चालक इतनी स्पीड में था कि उसने घटनास्थल पर खड़ी एक अन्य कार में भी टक्कर मार दी थी। हादसे में दूसरी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दूसरी के कार चालक ने भी आरोपी चालक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। हादसे में समय कार चालक के नशे में होने की बात की कही जा रही है। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। आरोपी चालक ने इस दौरान भागने का भी प्रयास किया था, लेकिन लोगों ने उसे दबोच लिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *