Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : सिम्भावली में कर्ज वसूली से तंग आकर व्यक्ति ने की आत्महत्या, परिजनों ने एजेंटों पर लगाया प्रताड़ना का आरोपNew Delhi : SIR पर सियासी टकराव तेज, कांग्रेस की रैली के जवाब में भाजपा का देशव्यापी अभियानHapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठित

पॉश सोसाइटी में कुत्तों का आतंक, एक बच्चे पर जानलेवा हमला

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-16बी के अजनारा होम्स में रहने वाले शिव कुमार पाल का कहना है कि सोसाइटी में कुत्तों को आतंक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पॉश सोसाइटियों में लाखों रुपये महीने सिक्योरिटी पर खर्च होने के बावजूद लोगों की जिंदगी खतरे में है। पालतू ही नहीं बल्कि आवारा कुत्ते भी इन सोसाइटियों में मुसीबत बनते जा रहे हैं

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पॉश सोसाइटियों में लाखों रुपये महीने सिक्योरिटी पर खर्च होने के बावजूद लोगों की जिंदगी खतरे में है। पालतू ही नहीं बल्कि आवारा कुत्ते भी इन सोसाइटियों में मुसीबत बनते जा रहे हैं। ऐसा ही मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-16बी के अजनारा होम्स से सामने आया है। यहां आवारा कुत्तों ने एक बच्चे पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसके चलते सोसाइटी में डर का माहौल है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-16बी के अजनारा होम्स में रहने वाले शिव कुमार पाल का कहना है कि सोसाइटी में कुत्तों को आतंक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। कुत्ते आए दिन किसी ना किसी पर जानलेवा हमला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा अविनाश पाल रविवार सुबह 8 बजे बैंडमिटन कोर्ट के पास घूम रहा था। इसी दौरान 5-6 कुत्तों ने एक साथ अचानक उस पर हमला कर दिया। कोर्ट पर मौजूद बैडमिंटन खिलाडिय भारद्वाज पाण्डेय, दीपचंद गुप्ता और अन्य साथियों ने जैसे तैसे मेरे बेटे को बचाया और कुत्तों को वहां से भगाया। वहीं, पीड़ित ने मेंटेनेंस टीम और एओए टीम को इस घटना के बारे में जानकारी दी और कहा कि सोसाइटी को इन आवारा कुत्तों से छुटकारा दिलाना होगा। साथ ही इसके समाधान के लिए कोई कदम भी उठाना होगा नहीं तो आए दिन यह कुत्ते किसी ना किसी को अपना निशाना बनाते रहेंगे। साथ ही स्थिति और भी ज्यादा भयानक हो सकती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *