Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

बिना अनुमति आम का पेड़ काटने पर मुकदमा दर्ज

थाना ईकोटेक-3 में वन विभाग के दरोगा ने एक व्यक्ति को नामित करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने अपने बाग से दो आम के पेड़ वन विभाग के बिना अनुमति के कटवा दिया
थाना ईकोटेक-3 में वन विभाग के दरोगा ने एक व्यक्ति को नामित करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने अपने बाग से दो आम के पेड़ वन विभाग के बिना अनुमति के कटवा दिया

अमर सैनी

नोएडा। थाना ईकोटेक-3 में वन विभाग के दरोगा ने एक व्यक्ति को नामित करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने अपने बाग से दो आम के पेड़ वन विभाग के बिना अनुमति के कटवा दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना ईकोटेक- 3 के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि वन विभाग में तैनात दरोगा रामावतार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि खेड़ा चौहानपुर गांव में खसरा नंबर 224 और 229 में आम का बाग है।

वन दरोगा के अनुसार इस बाग के मालिक नसीम पुत्र गजूर आलम ने बिना वन विभाग की अनुमति लिए आम के पेड़ कटवा दिया। उक्त बगीचे में वह कॉलोनी बसा रहा है। पीड़ित की शिकायत पर वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 की धारा 4/10 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि ग्रेटर नोएडा में काफी तेजी के साथ अवैध कॉलोनी बसाई जा रही है। कुछ लोग पेड़ों को काटकर अवैध कॉलोनी बना रहे हैं, जो अवैध और कानून के खिलाफ है। ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन लेने की बहुत जरूरत है। यह भी पता चला है कि लोगों ने सरकारी जमीन पर खूब सारी अवैध कॉलोनी काट दी है। जिन्हें भोली-भाली जनता को बेच रहे हैं। ऐसे लोग भी ठगी का शिकार हो रहे हैं और पैसे देने के बावजूद उनको अपने सपनों का घर नहीं मिल रहा है। ग्रेटर नोएडा के लोगों को कहना है कि इस पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को ध्यान देना चाहिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *