Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

सुपरटेक के कार्यालय पर किसानों का बेमियादी धरना शुरू

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। सेक्टर-96 स्थित सुपरटेक कार्यालय के बाहर शुक्रवार को भाकियू (टिकैत) गुट के किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने यहां पर टेंट गाढ़कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। इसके चलते सुपरटेक कार्यालय पर पुलिस तैनात कर दी गई।
भाकियू के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने बताया कि कंपनी में किसानों के बच्चों ने नौकरी की थी, लेकिन उनका लंबे समय से वेतन नहीं दिया गया और उन्हें टरकाया गया। पूर्व में भी किसानों ने इस संबंध में अधिकारियों से वार्ता की थी और पुलिस अधिकारियों ने भी समझौता कराया था। इसके बावजूद वेतन न देने पर शुक्रवार को किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। किसानों ने यह ट्रैक्टर सुपरटेक के कार्यालय परिसर में ही खड़े कर दिए और वहां पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। यह धरना मामले का समाधान होने तक चलेगा। इस दौरान किसानों की पुलिस अधिकारियों से भी नोकझोंक हुई। आरोप है कि पुलिस किसानों को टैंट लगाने से रोक रही थी। इस प्रदर्शन में एनसीआर अध्यक्ष परविंद्र अवाना, ऋषिपाल अवाना, मनोज मावी, रविंद्र भगतजी, प्रमोद टाइगर, रामवीर हवलदार, जयप्रकाश मावी, अनिल अवाना, संदीप अवाना, प्रवीन, सिंहराज, पप्पू भाटी, रविंद्र भाटी और विपिन तंवर आदि शामिल थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *