Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

ग्रेटर नोएडा में हुई मोटो जीपी बाइक रेसिंग में घपले का आरोप, जेवर विधायक ने की जांच की मांग

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। मोटो जीपी 2023 के आयोजन में अनियमितता की जांच की मांग जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने की है। उन्होंने इस संबंध में मोटो जीपी बाइक रेसिंग के आयोजन के तीन माह बाद ही मुख्य सचिव को पत्र लिखकर सरकार की ओर से आयोजनकर्ता कंपनी को दी गई धनराशि व अनुबंध का ऑडिट कराने की मांग की थी।

इन्वेस्ट यूपी ने इस जांच के लिए यमुना प्राधिकरण को अधिकृत किया था, लेकिन अभी तक यमुना प्राधिकरण ने जांच नहीं की है। विधायक ने यमुना प्राधिकरण से जांच रिपोर्ट मांगी है। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर सितंबर 2023 में पहली बार मोटो जीपी बाइक रेसिंग का आयोजन किया गया था। भारत में फेयर स्ट्रीट स्पोर्ट्स ने मोटो जीपी बाइक रेसिंग का आयोजन किया था। इसके लिए प्रदेश सरकार ने फेयर स्ट्रीट स्पोर्ट्स के साथ अनुबंध किया और आयोजन के लिए 18 करोड़ रुपये दिए थे। विधायक ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर फेयर स्ट्रीट स्पोर्ट्स को दी गई धनराशि का ऑडिट और अनुबंध की शर्त के पालन की जांच कराने की मांग की है। विधायक ने कहा कि आयोजकों द्वारा बरती गई अनियमितता को देखते हुए जांच कराना जरूरी है।

कई कंपनियों का है बकाया
आयोजनकर्ता कंपनी ने स्पेन की डोरना कंपनी को लाइसेंस शुल्क का 120 करोड़ रुपये भुगतान नहीं किया। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से यह राशि दिलाने की बात कहकर गुमराह किया जा रहा है। बाइक रेसिंग के लिए ट्रैक तैयार करने वाली कंपनी सॉलिटियर इंजीनियरिंग का छह करोड़, जेपी समूह का 14 करोड़, हाउस कीपिंग और सुरक्षा उपलब्ध कराने वाली कंपनी का पांच करोड़ समेत अन्य कंपनियों का भुगतान बकाया है।सरकारी पैसे को आयोजनकर्ता कंपनी द्वारा हड़पने की आशंका को देखते हुए ऑडिट होना जरूरी है। विधायक के पत्र पर इन्वेस्ट यूपी के एसीईओ प्रथमेश कुमार ने यमुना प्राधिकरण को जमीनी जांच करने का आग्रह किया था, लेकिन अभी तक यह जांच पूरी नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक 2024 में मोटो जीपी बाइक रेसिंग के आयोजन को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *