भारत
Surajpur Kotwali: सूरजपुर कोतवाली प्रभारी निलंबित, यमुना एक्सप्रेसवे हादसे के बाद कार्रवाई
1 Less than a minute

Surajpur Kotwali: सूरजपुर कोतवाली प्रभारी निलंबित, यमुना एक्सप्रेसवे हादसे के बाद कार्रवाई
Related Articles
सूरजपुर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार को प्रशासनिक कारणों से निलंबित कर दिया गया है। उनकी जगह आईजीआरएस सेल प्रभारी निरीक्षक उमेश नैथानी को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र ने निलंबन की पुष्टि की है।
सूत्रों के अनुसार जेवर क्षेत्र के एक भूमि विवाद और यमुना एक्सप्रेसवे पर विधायक के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी के हादसे के बाद कार्रवाई की गई है। इस दुर्घटना में मथुरा पुलिस के सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह यादव की मौत हो गई थी।
बताया जा रहा है कि दोनों मामलों में लापरवाही सामने आने के बाद यह प्रशासनिक कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस विभाग ने नए प्रभारी की नियुक्ति कर दी है।





