Noida Mystery Death: छिजारसी कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

Noida Mystery Death: छिजारसी कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र स्थित छिजारसी कॉलोनी में सोमवार सुबह एक 35 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने किराए के कमरे में अचेत अवस्था में मिला था। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक पिछले करीब दो महीने से चार मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में किराए पर रह रहा था। मकान मालिक के पास उसके बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने कमरे में व्यक्ति के अचेत पड़े होने की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस अब मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img