Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Noida Coaching Action: बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे दो कोचिंग सेंटर सील, सुरक्षा मानकों की जांच तेज

Noida Coaching Action: बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे दो कोचिंग सेंटर सील, सुरक्षा मानकों की जांच तेज

लखनऊ अग्निकांड के बाद गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने बिना मानकों के संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस), सिटी मजिस्ट्रेट और फायर विभाग की संयुक्त टीम ने नोएडा में जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना पंजीकरण और सुरक्षा मानकों के संचालित दो कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया। संयुक्त टीम ने सबसे पहले सेक्टर-104 स्थित ओम कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकारियों को पता चला कि संस्थान के पास विभागीय पंजीकरण उपलब्ध नहीं था। इसके अलावा फायर विभाग से जरूरी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) भी नहीं लिया गया था। अधिकारियों ने मौके पर कोचिंग सेंटर में मौजूद सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जांच की। सुरक्षा मानकों की कमी और जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ओम कोचिंग सेंटर को सील कर दिया। इसके बाद टीम ने वासु एजुकेशन सेंटर का निरीक्षण किया। यहां भी विभागीय पंजीकरण नहीं मिला। जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर प्रशासन ने इस संस्थान को भी सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने कोचिंग संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना वैध पंजीकरण और सुरक्षा मानकों को पूरा किए किसी भी शिक्षण संस्थान का संचालन नहीं किया जा सकता। प्रशासन ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि जिले में बिना पंजीकरण संचालित कोचिंग सेंटरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इससे पहले भी कई संस्थानों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। नोटिस के माध्यम से संचालकों को निर्धारित नियमों के अनुसार पंजीकरण कराने और सुरक्षा मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि जिन संस्थानों के पास जरूरी दस्तावेज, वैध पंजीकरण और फायर सुरक्षा से संबंधित अनुमति नहीं होगी, उनके खिलाफ आगे भी सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद जिले में संचालित अन्य कोचिंग सेंटरों में भी हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी संस्थानों की जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें