Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Noida Transport Action: बिना नंबर प्लेट और ब्लैक फिल्म वाले वाहनों पर शिकंजा, थार और बलेनो जब्त

Noida Transport Action: बिना नंबर प्लेट और ब्लैक फिल्म वाले वाहनों पर शिकंजा, थार और बलेनो जब्त

नोएडा में सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। विभाग की टीम ने अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट और शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी दो गाड़ियों को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान एक काले रंग की थार और एक सफेद रंग की बलेनो कार पकड़ी गई। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान दोनों वाहनों में यातायात नियमों का उल्लंघन पाया गया। दोनों गाड़ियों पर निर्धारित नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। वहीं बलेनो कार पर नंबर प्लेट की जगह ‘नंबरदार’ लिखा हुआ था, जो नियमों के खिलाफ है। इसके अलावा दोनों वाहनों के शीशों पर ब्लैक फिल्म भी लगी मिली। परिवहन विभाग ने बताया कि वाहनों के शीशों पर इस तरह की फिल्म लगाना सुरक्षा मानकों के विपरीत है और इससे नियमों का उल्लंघन होता है। एआरटीओ प्रशासन राजेश मोहन के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। जांच के दौरान वाहन चालकों से गाड़ी के जरूरी दस्तावेज भी मांगे गए। नियमों का पालन नहीं करने पर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए दोनों वाहनों को नॉलेज पार्क थाने में खड़ा कराया गया है। आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। परिवहन विभाग का कहना है कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर वैध नंबर प्लेट लगाएं, सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें। अधिकारियों का कहना है कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें