Police Commissioner Meeting: RWA पदाधिकारियों के साथ पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह की बैठक, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई

Police Commissioner Meeting: RWA पदाधिकारियों के साथ पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह की बैठक, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट की पुलिस कमिश्नर Lakshmi Singh ने रविवार को सेक्टर-52 स्थित FONRWA कार्यालय में विभिन्न सेक्टरों के RWA पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस दौरान शहर की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पुलिस-जन संवाद और जनशिकायतों के निस्तारण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में स्थानीय नागरिक समस्याओं की समीक्षा करते हुए कई अहम निर्देश जारी किए गए।

बैठक के दौरान विभिन्न सेक्टरों और सोसाइटियों से पहुंचे RWA प्रतिनिधियों ने पुलिस कमिश्नर के सामने सुरक्षा, ट्रैफिक जाम, अवैध पार्किंग और पुलिस संवाद से जुड़ी समस्याएं रखीं। पुलिस कमिश्नर ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लक्ष्मी सिंह ने कहा कि शहर में जिन स्थानों पर नियमित रूप से जाम की स्थिति बनती है, वहां अतिरिक्त यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने सेक्टरों और सोसाइटियों के बाहर लंबे समय तक खड़ी रहने वाली स्कूल बसों के खिलाफ कार्रवाई करने और लावारिस वाहनों का सत्यापन कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में साप्ताहिक बाजारों में ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा किराएदारों के अनिवार्य पुलिस सत्यापन और विभिन्न सेक्टरों में संचालित पीजी आवासों की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस कमिश्नर ने सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समय-समय पर RWA और FONRWA पदाधिकारियों के साथ बैठकें आयोजित करें। उन्होंने सेक्टरों और सोसाइटियों के आसपास मौजूद सुनसान और संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां नियमित गश्त बढ़ाने और नए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में पुलिस-जन संवाद को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लक्ष्मी सिंह ने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ त्वरित निस्तारण होना चाहिए ताकि पुलिस के प्रति जनता का विश्वास मजबूत हो सके।

उन्होंने निर्देश दिया कि संबंधित जोन के डीसीपी प्रत्येक माह एक बार, थाना प्रभारी प्रत्येक 15 दिन में एक बार और चौकी प्रभारी प्रत्येक सात दिन में एक बार RWA प्रतिनिधियों के साथ संवाद बैठक आयोजित करेंगे। साथ ही पुलिस अधिकारियों को RWA के साथ समन्वय बनाकर पार्कों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की गई। जनता की शिकायतों को गंभीरता से न लेने पर चौकी इंचार्ज सेक्टर-110 को निलंबित कर दिया गया, जबकि थाना प्रभारी सेक्टर-49 को लाइन हाजिर किया गया। इसके अलावा थाना प्रभारी फेस-2, सेक्टर-24 और सेक्टर-58 को कड़ी चेतावनी जारी की गई। हरिदर्शन चौकी के वर्तमान और पूर्व चौकी प्रभारियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच और विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इस बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र, डीसीपी नोएडा जोन साद मियां खान, डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी डीसीपी यातायात अभय कुमार मिश्र और प्रभारी डीसीपी साइबर शैव्या गोयल सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। FONRWA की ओर से अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा और विभिन्न सेक्टरों के RWA पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

 

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img