Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंचकूला जिलावासियों को सौगात देते हुए 134 करोड़ रूपये की 12 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंचकूला, 7 मार्च ( कोमल रमोला )– हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने जिलावासियों को सौगात देते हुए लगभग 134 करोड़ रूपये की 12 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
 पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित इन्द्रधुनुष आॅडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में श्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के लिए 4223 करोड़ रूपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसमें 600 करोड़ रूपये की हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) भी शामिल है।
इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता भी उपस्थित थे।
*जिला पंचकूला की इन परियोजनाओं  का हुआ उद्घाटन*
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने पंचकूला जिला में 42.71 करोड़ रूपये से अधिक राशि की नौ परियोजनाओं का उद्घाटन और 91.10 करोड़ रूपये की राशि की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास किया। जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया, उसमें सेक्टर-3 पंचकूला में 36.49 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित राज्य सूचना आयोग हरियाणा का भवन, पिंजोर के राजकीय सीनियर सेकेण्डरी स्कूल में 1.77 करोड़ 63 हजार रूपये की लागत से निर्मित 15 अतिरिक्त क्लास रूम, सात लाख रूपये की लागत से सेक्टर-20 ब्लाॅक पिंजोर में प्ले स्कूल आशियाना, 2.71 करोड़ रूपये की लागत से बरोटीवाला लिंक रोड के सुदृढ़ीकरण का उद्घाटन शामिल है। इसके अलावा उन्होंने अमृत सरोवर योजना के तहत ब्लाॅक पिंजोर के गांव नानकपुर में 43.92 लाख रूपयेे, ब्लाॅक रायपुररानी के गांव बागवाली में 38.07 लाख रूपये और गांव फिरोजपुर में 18.26 लाख रूपये, ब्लाॅक मोरनी के गांव भोज जबयाल में 35.90 लाख रूपये, गांव बरवाला में 30.61 लाख रूपये की लागत से जोहड़ों के सौंदर्यकरण के कार्यों का उद्घाटन किया।
*इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास*
श्री मनोहर लाल ने जिन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया, उसमें बस स्टैंड परिसर सेक्टर-5 पंचकूला में 87.52 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले ट्रांसपोर्ट भवन, पिंजोर ब्लाॅक के गांव कर्णपुर में 2.98 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले लखी शाह बंजारा कम्यूनिटी सेन्टर और सांझी डेयरी योजना के तहत गांव रामपुर तहसील रायपुररानी में पहले फेज में 80 पशुओं के लिए 60 लाख रूपये की लागत से तैयार होने वाले शैड का शिलान्यास शामिल है।
इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि आज एक एतिहासिक दिन है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने पंचकूला सहित प्रदेश के सभी जिलों के लिए 4223 करोड़ रूपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया है। उन्होंने जिला पंचकूला को 134 करोड़ रूपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में लगभग पिछले साढ़े नौ वर्षों में पंचकूला में विकास की नई गाथा लिखी गई है। पिछली सरकार के कार्यकाल में जो पंचकूला उपेक्षित था वो आज विकसित बन चुका है।
श्री गुप्ता ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में पंचकूला को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का आशीर्वाद मिला है। पंचकूला में राष्ट्रीय राजमार्ग 73, सेक्टर-23 में निफट, माता मनसा देवी मंदिर परिसर और नाडा साहिब गुरूद्वारा में मल्टीलेवल पार्किंग, पाॅलिटेक्निक का मल्टी स्कील सेंटर, मेडिकल काॅलेज सहित अनेक विकास कार्यों की सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के बाद देश का दूसरा एनआईए माता मनसा देवी मंदिर परिसर में बनाया जा रहा है, जिससे हरियाणा के साथ-साथ पूरे उतर भारत के लोगों को लाभ मिलेगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा गांव को  शहरों की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है, ताकि गांववासियों को किसी भी सुविधा के लिए शहरों पर निर्भर ना रहना पडे़। पंचकूला प्रदेश का पहला जिला बना जहां गांवों और शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। पंचकूला में पानी की कोई समस्या ना रहे, इसके लिए नये टयूबवैल लगाने के साथ-साथ काजौली वाटर वर्कस से पंचकूला तक 25 किलोमीटर लम्बी पाइप लाइन बिछाई गई है। इसके अलावा सिविल अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला में बैड की क्षमता 100 से बढ़ाकर 500 की गई है। साथ ही एमआरआई, सिटी स्कैन, कैथ लैब और डायलिसिस जैसी आधुनिक सुविधा उपलब्ध करवाई गई।
श्री गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने हरियाणा एक हरियाणवी एक के नारे को चरितार्थ करते प्रदेश का समान विकास सुनिश्चित किया है। पिछले लगभग साढे़ नौ सालों में पंचकूला में लगभग 5500 करोड़ रूपये के विकास कार्य हुए हैं और अनेक विकास कार्य पाइप लाइन में है।
इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्री कुलभूषण गोयल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार श्री भारत भूषण भारती, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी उमाशंकर, परिवहन एवं खेल विभाग के प्रधान सचिव श्री नवदीप सिंह विर्क, राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त श्री विजय वर्धन, उपायुक्त श्री सुशील सारवान, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश देवीनगर, बीजेपी जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, मीडिया सचिव प्रवीन अत्रेय, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, नगर परिषद कालका चेयरमैन कृष्ण लाम्बा, कालका की पूर्व विधायिका लतिका शर्मा, श्याम लाल बंसल, जिला प्रभारी प्रमोद कौशिक, जिला महामंत्री वीरेन्द्र राणा, पार्षद हरेन्द्र मलिक, ऋतु गोयल, जिला मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Komal Ramola

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *