Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

पैकेटबंद खाने सेहत के लिए हानिकारक, 32 तरह की बीमारियों का खतरा

पैकेटबंद खाने सेहत के लिए हानिकारक, 32 तरह की बीमारियों का खतरा
पैकेटबंद खाने सेहत के लिए हानिकारक, 32 तरह की बीमारियों का खतरा

एक नए अध्ययन में पाया गया है कि अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ (Processed foods) खाने से 32 से अधिक स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है, जिनमें हृदय रोग, कैंसर, टाइप 2 मधुमेह, मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं और अकाल मृत्यु शामिल हैं।

एक नए शोध में पाया गया है कि अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ (Processed foods) खाने से सेहत को 32 तरह से नुकसान पहुंच सकता है, जिनमें हृदय रोग, कैंसर, टाइप 2 मधुमेह, मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं और जल्दी मृत्यु का खतरा शामिल है।

यह शोध बीएमजे पत्रिका में प्रकाशित हुआ है, जिसमें लगभग 10 मिलियन लोगों पर किए गए 45 शोधों की समीक्षा की गई है। अध्ययन में पाया गया कि पैकेटबंद या फटाफट तैयार होने वाले ज्यादा प्रसंस्कृत खाने (Ultra Processed foods) से सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है।
शोधकर्ताओं ने लिखा, “अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य (High Processed foods) पदार्थों के सेवन और मृत्यु दर, कैंसर, मानसिक, श्वसन, हृदय, पाचन और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य से जुड़ी 32 तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के बीच सीधा संबंध पाया गया है।”
अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ, ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी, फ्रांस की सोरबोन यूनिवर्सिटी और ऑस्ट्रेलिया की डीकिन यूनिवर्सिटी सहित कई प्रमुख संस्थानों के शोधकर्ताओं का सुझाव है कि अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों (Ultra Processed foods) से भरपूर आहार में ऐसे हानिकारक तत्व हो सकते हैं जो आपकी सेहत के लिए खतरा हैं।

मृत्यु दर का खतरा बढ़ जाता है

उन्होंने लिखा कि जितना ज्यादा आप अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों (Processed foods) का सेवन करते हैं, उतना ही हृदय और मेटाबॉलिक समस्याओं, मानसिक विकारों और मृत्यु दर का खतरा बढ़ जाता है।यह शोध आबादी-आधारित और सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को विकसित करने और उनका मूल्यांकन करने का एक कारण प्रदान करता है, जिससे अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों (High Processed foods) के उपभोग को कम किया जा सके और लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हो सके।

फाइबर और विटामिन कम होते हैंपैकेटबंद बेकरी उत्पाद, स्नैक्स, फ्ऱीज़ी ड्रिंक्स, मीठे अनाज, रेडी-टू-ईट मील जैसे अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ (Processed foods) कई औद्योगिक प्रक्रियाओं से गुजरते हैं और इनमें अक्सर रंग, इमल्सीफायर, फ्लेवर और अन्य एडिटिव्स पाए जाते हैं। इन उत्पादों में अतिरिक्त चीनी, वसा, नमक अधिक मात्रा में होता है और फाइबर और विटामिन कम होते हैं।

शोधकर्ताओं ने पाया कि अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ (Processed foods) खाने से मोटापे का खतरा 55%, नींद की समस्या का खतरा 41%, टाइप 2 मधुमेह का खतरा 40% और अवसाद का खतरा 20% बढ़ जाता है।
हालांकि, अध्ययन के अनुसार, अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों (Ultra Processed foods) के सेवन और अस्थमा, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल स्वास्थ्य और हृदय और मेटाबॉलिक जोखिम कारकों जैसे उच्च रक्त वसा और “अच्छे” कोलेस्ट्रॉल के निम्न स्तर के बीच सीमित संबंध पाया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *