Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला; दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये मिलेंगे, 18 साल से ऊपर की हर महिला को लाभ

केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला; दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये मिलेंगे, 18 साल से ऊपर की हर महिला को लाभ
केजरीवाल सरकार का बड़ा फैसला; दिल्ली में महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये मिलेंगे, 18 साल से ऊपर की हर महिला को लाभ

Delhi Budget 2024-25: दिल्ली विधानसभा में आज केजरीवाल सरकार का 10वां बजट पेश किया गया। बतौर वित्त मंत्री आतिशी ने ये बजट पेश किया। वहीं बजट में आतिशी ने दिल्ली की महिलाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की। वित्त मंत्री आतिशी ने बताया कि, केजरीवाल सरकार अब ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ शुरू कर रही है। जिसके तहत केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में 18 साल से ऊपर की हर महिला को हर महीने 1000 रु की सम्मान राशि मिलेगी।

बता दें कि, वित्त मंत्री आतिशी ने जैसे ही ये घोषणा की। सदन में केजरीवाल जिंदाबाद के नारे लगने लगे। ज्ञात रहे कि, अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में भी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने की घोषणा कर रखी है। ये घोषणा विधानसभा चुनाव-2022 के दौरान की गई थी। लेकिन अब तक इस घोषणा पर कोई फैसला नहीं हुआ है। दिल्ली के बाद अब पंजाब की महिलाएं भी अपने लिए ऐसे फैसले का इंतजार करने लगी हैं।

आतिशी ने कहा- बड़े बेटे का फर्ज निभा रहे केजरीवाल

आतिशी ने कहा कि जब हमारे परिवारों में बहन-बेटियां घर आती हैं तो घर में पिता और बड़े भाई कुछ पैसे उनके हाथ में रखते हैं ताकि वो अपनी जरूरतें पूरी कर सकें। आतिशी ने कहा कि इसी उद्देश्य से अरविंद केजरीवाल ने एक बड़े बेटे और भाई का फर्ज निभाते हुए ये फैसला लिया है कि दिल्ली की महिलाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ शुरू की जाए। आतिशी ने कहा कि 2024-25 के बजट में यह सबसे बड़ा फैसला है।

दिल्ली की तस्वीर बदल रही

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार के अंतर्गत दिल्ली की तस्वीर लगातार बदल रही है। इसलिए केजरीवाल सरकार का 10वां बजट सिर्फ बजट नहीं है बल्कि पिछले दस सालों में दिल्ली की बदलती तस्वीर है। आतिशी ने कहा कि हम सभी लोग भगवान राम के जीवन से प्रेरित हैं। राम राज्य के इस सपने को पूरा करने के लिए हम दिन-रात प्रयास कर रहे हैं। हमने दिल्ली के लोगों को सुख और समृद्धि प्रदान करने का प्रयास किया है। दिल्ली में ‘राम राज्य’ स्थापित करने के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है लेकिन बहुत कुछ किया जा चुका है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *