Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

Hapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत में

Hapur News : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दरगाह शरीफ में बच्चों के खेलने को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजे की है। बताया जा रहा है कि बच्चों के खेलने के दौरान हुई कहासुनी देखते ही देखते बड़े विवाद में बदल गई और दोनों पक्षों की महिलाओं ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।

मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। यह वीडियो शनिवार सुबह करीब ग्यारह बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों की चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया। हिरासत में ली गई महिलाओं की पहचान रहनुमा, जरीना, तरन्नुम और इलमा के रूप में हुई है।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें