Uttar Pradesh : बुलंदशहर में पांच अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, 68 बीघा जमीन से हटाया गया कब्जा

Bulandshahar (अवनीश त्यागी) : बुलंदशहर में बिना नक्शा पास विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर प्राधिकरण लगातार कार्रवाई कर रहा है। शुक्रवार को बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण की टीम ने अवैध निर्माण और कॉलोनाइजरों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। प्राधिकरण वीसी डॉ अपराजिता सिनसिनवार के निर्देश पर सचल दल ने पुलिस बल की मौजूदगी में खुर्जा विकास क्षेत्र के अलग अलग इलाकों में कार्रवाई करते हुए करीब 68 बीघा जमीन और दो हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित की जा रही पांच अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया।

इससे पहले भी प्राधिकरण टीम ने अलग अलग स्थानों पर लगभग 200 बीघा जमीन पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की है। माफियाओं द्वारा विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर हो रही प्राधिकरण की लगातार कार्रवाई से अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष डॉ अपराजिता सिंह सिनसिनवार ने बताया कि अवैध तरीके से विकसित हो रही कॉलोनियों में निर्माण करना गलत है। प्राधिकरण वीसी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध तरीके से विकसित हो रही कॉलोनी में प्राधिकरण का ध्वस्तीकरण अभियान जारी रहेगा।

बताया गया कि खुर्जा बाईपास एनएच 91 पर लगभग 15 बीघा में की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा गांव वाजिदपुर में करीब 10 बीघा जमीन, खुर्जा बाईपास पर करीब दो हजार वर्ग मीटर जमीन में अवैध निर्माण, एनएच 34 पर स्थित गांव वाजिदपुर में 19 बीघा जमीन, गांव नगला शेखू पर करीब 23 बीघा में अवैध कॉलोनी के निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img