Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Nursing Staff Protest: सुचेता कृपलानी अस्पताल में आउटसोर्सिंग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

Nursing Staff Protest: सुचेता कृपलानी अस्पताल में आउटसोर्सिंग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी
नर्स फेडरेशन ने 25 मई से दो घंटे की हड़ताल का ऐलान किया

नई दिल्ली। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी) और श्रीमती सुचेता कृपलानी अस्पताल में नर्सिंग अधिकारियों की आउटसोर्सिंग प्रक्रिया के विरोध में नर्सिंग स्टाफ ने आंदोलन की चेतावनी दी है। ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्स फेडरेशन (एआईजीएनएफ) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री Jagat Prakash Nadda को तीसरा रिमाइंडर पत्र भेजकर आउटसोर्सिंग प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो 25 मई 2026 से देशभर के केंद्रीय सरकारी अस्पतालों में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दो घंटे की हड़ताल की जाएगी। संगठन ने यह भी कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदला जा सकता है।

फेडरेशन की महासचिव अनिता पंवार और अध्यक्ष रिंकी डांग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2016 से केंद्र सरकार के अस्पतालों में नर्सिंग अधिकारियों की आउटसोर्सिंग प्रक्रिया बार-बार शुरू और बंद होती रही है। संगठन का आरोप है कि हर बार विरोध प्रदर्शन के बाद प्रक्रिया रोक दी जाती है, लेकिन अब फिर से इसे लागू करने की तैयारियां की जा रही हैं।

पत्र में बताया गया कि 10 मार्च 2026 को अतिरिक्त सचिव स्तर पर संगठन को आश्वासन दिया गया था कि नर्सिंग स्टाफ की आउटसोर्सिंग नहीं की जाएगी। इसके बाद संगठन ने एलएचएमसी प्रशासन से संपर्क किया, जहां उन्हें जानकारी दी गई कि भर्ती प्रत्यक्ष अनुबंध यानी डायरेक्ट कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी। इसके बावजूद आउटसोर्सिंग से जुड़े कुछ कदम आगे बढ़ाए जाने का आरोप लगाया गया है।

एआईजीएनएफ ने स्वास्थ्य मंत्री से जल्द बैठक का समय देने और आउटसोर्सिंग प्रक्रिया को रोकने की मांग की है। संगठन का कहना है कि यदि सरकार ने अपने आश्वासन को पूरा नहीं किया तो नर्सिंग स्टाफ आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें