Delhi ATS Arrest: सीमापुरी के युवक समीर खान की गिरफ्तारी, आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

Delhi ATS Arrest: सीमापुरी के युवक समीर खान की गिरफ्तारी, आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के सीमापुरी इलाके से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां उत्तर प्रदेश एटीएस ने सनलाइट कॉलोनी निवासी समीर खान को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहराई से जांच में जुट गई हैं। बताया जा रहा है कि समीर पिछले करीब दो वर्षों से जीटीबी अस्पताल में अस्थायी रूप से नर्सिंग अर्दली के तौर पर कार्यरत था।

गिरफ्तारी की जानकारी शुरुआत में स्थानीय लोगों को नहीं थी, लेकिन जैसे ही मामला सामने आया, दिल्ली पुलिस ने भी इलाके में सक्रियता बढ़ा दी और जांच तेज कर दी गई। सुरक्षा एजेंसियां समीर के संपर्कों और उसकी गतिविधियों की पड़ताल कर रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा तो नहीं था।

समीर के पिता हनीफ खान के अनुसार, 21 अप्रैल को समीर अपने घर पर ही मौजूद था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, जिसमें उसे बताया गया कि उसका एक पार्सल आया है और उसे सीमापुरी रोड से जाकर लेना होगा। परिवार के किसी भी सदस्य ने कोई पार्सल मंगाने से इनकार किया, बावजूद इसके समीर पार्सल लेने के लिए घर से निकल गया।

परिवार का कहना है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी जब समीर वापस नहीं लौटा, तो उन्होंने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन बंद मिला। इसके बाद समीर की बहन ने स्थानीय सीमापुरी थाने में उसकी गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई।

अगले दिन, 22 अप्रैल को पुलिस की ओर से परिवार को जानकारी दी गई कि समीर को उत्तर प्रदेश एटीएस ने आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है और उसे लखनऊ ले जाया गया है। 23 अप्रैल को उसे अदालत में पेश भी किया गया। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे लखनऊ नहीं जा सके और फिलहाल मामले की पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।

समीर के पिता ने बताया कि उन्हें अपने बेटे की किसी भी संदिग्ध गतिविधि में शामिल होने की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद चौंकाने वाला मामला है और वे इस पूरे घटनाक्रम से सदमे में हैं।

सूत्रों के अनुसार, समीर इंटरनेट मीडिया पर काफी सक्रिय था और कथित तौर पर कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े भड़काऊ भाषणों को देखता था। जांच एजेंसियों को शक है कि इसी दौरान वह कुछ संदिग्ध तत्वों के संपर्क में आया। यह भी जानकारी सामने आई है कि पाकिस्तान से जुड़े एक कथित गैंगस्टर शहजाद ने उसका ब्रेनवॉश किया था और आर्थिक तंगी के चलते वह उसके प्रभाव में आ गया।

फिलहाल, दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां समीर के रिश्तेदारों, दोस्तों और संपर्कों की जांच कर रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस मामले में और लोग भी शामिल हो सकते हैं। जांच एजेंसियां हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही हैं, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।

Seelampur Murder Case: दिल्ली के सीलमपुर में चाय पी रहे बुजुर्ग की चाकू से हत्या, आरोपी भी घायल

 

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img