Noida house fire: नोएडा में मकान में आग, फायर ब्रिगेड ने 10 लोगों को सुरक्षित निकाला

Noida house fire: नोएडा में मकान में आग, फायर ब्रिगेड ने 10 लोगों को सुरक्षित निकाला

नोएडा के सेक्टर-63 स्थित छिजारसी इलाके में गुरुवार को एक मकान में भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग सिलेंडर में लीकेज के बाद हुए ब्लास्ट के कारण लगी। धमाके के तुरंत बाद आग तेजी से फैलती हुई मकान की ऊपरी मंजिल तक पहुँच गई।

इस दौरान मकान की ऊपरी मंजिल पर करीब 12 से 15 लोग फंस गए। उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सीढ़ियों का उपयोग किया गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बार-बार सीढ़ी लगाई जाती है, लेकिन असंतुलन के कारण गिरती रहती है। बाद में दमकल विभाग की टीम ने सभी फंसे लोगों को निचली मंजिल पर उतारा और वहां से ग्राउंड फ्लोर तक सुरक्षित पहुंचाया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो से तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में मकान के अंदर रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। फायर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से आग तेजी से फैली।

राहत की बात यह रही कि आग में फंसे सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना ने आसपास के लोगों को डरा दिया, लेकिन दमकल विभाग की तत्परता से बड़ी दुर्घटना टल गई।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img