Seema Haider: सीमा हैदर छठी बार मां बनीं, नोएडा में जन्मा उनका बेटा

Seema Haider: सीमा हैदर छठी बार मां बनीं, नोएडा में जन्मा उनका बेटा

नोएडा में पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर छठी बार मां बनी हैं। मंगलवार को नोएडा के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उन्होंने बेटे को जन्म दिया। 11 महीने पहले सीमा ने बेटी को जन्म दिया था। इससे पहले उनके चार बच्चे उनके पाकिस्तानी पति से हैं, जबकि भारतीय पति सचिन मीणा से यह उनका दूसरा बच्चा है।

नॉर्मल डिलीवरी के बाद माता और नवजात दोनों स्वस्थ हैं। देर शाम डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी। इसके बाद सीमा अपने पति सचिन मीणा के साथ नोएडा के रबूपुरा स्थित अपने घर लौट आईं। घरवालों और मोहल्ले के लोगों ने इस खुशखबरी पर मिठाई बांटकर खुशी मनाई। परिवार के करीबी लोग बता रहे हैं कि मां और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं और डॉक्टरों ने आवश्यक सावधानियों का पालन करने की सलाह दी है।

सीमा हैदर साल 2023 से नोएडा के रबूपुरा में अपने पति सचिन मीणा के साथ रह रही हैं। उनका परिवार और जीवन कई बार मीडिया में चर्चा में रहा है। दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। इनके यूट्यूब चैनल को 2 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं और बड़ी संख्या में दर्शक इनके कंटेंट को देखते हैं। इस नए जन्म के साथ उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है और फॉलोअर्स भी इस खबर को लेकर उत्साहित हैं।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img